MARUTI, ICICI SECURITIES और सीमेंट सेक्टर पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्ट

JEFFERIES ने कहा कि मासिक आधार पर जून में देशभर में सीमेंट कीमतें 1-2% तक गिरी हैं

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
CITI की ICICI SECURITIES के बारे में कहा है कि जून में NSE पर औसत कैश टर्नओवर में गिरावट दिख सकती है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

NOMURA की MARUTI पर राय

NOMURA ने MARUTI पर राय देते हुए इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8,627 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY23 में मार्केट शेयर सुधरकर 45% तक पहुंचना संभव है। नई गाड़ी Compact की प्री-बुकिंग शानदार देखने को मिली। इसे 45000 बुकिंग मिली है। इसके साथ ही इसमें FY23/24 में 25%/9% वॉल्यूम ग्रोथ संभव है।


CITI की ICICI SECURITIES पर राय

CITI ने ICICI SECURITIES पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 600 रुपये से घटाकर 400 रुपये किया है। इनका कहना है कि जून में NSE पर औसत कैश टर्नओवर में गिरावट दिख सकती है। इसमें Q4 के स्तर से औसत कैश टर्नओवर 30% नीचे है। वहीं FY23/24 के अनुमान में इन्होंने 19/18% कटौती की है।

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले HUL, Globus Spirits, Phoenix Mills और अन्य स्टॉक्स

JEFFERIES की CEMENT सेक्टर पर राय

JEFFERIES ने CEMENT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि महीना-दर-महीना आधार पर जून में देशभर में सीमेंट कीमतें 1-2% तक गिरी हैं। वहीं जून में सीमेंट की डिमांड में सुधार नजर आया है। हालांकि सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव भी देखने को मिला है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।