Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले HUL, Globus Spirits, Phoenix Mills और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
UPL ने नेचर ब्लिस एग्री लिमिटेड (NBAL) की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

The Phoenix Mills

जीआईसी रियल्टी की सहायक कंपनियों ने फीनिक्स मिल्स की सहायक कंपनियों में 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी, आरजेडपीएल और पीएमएल की प्रत्येक सहायक कंपनियों (अर्थात ऑफबीट डेवलपर्स-ओडीपीएल, ग्रेसवर्क्स रियल्टी और लीजर-जीआरएलपीएल और वामोना डेवलपर्स-वीडीपीएल) ने एक एडिशनल सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है।


Hindustan Unilever Ltd

एचयूएल ने अपनी बीएसई फाइलिंग में कहा कि उसके सीईओ और प्रबंध निदेशक संजीव मेहता को पीटी यूनिलीवर इंडोनेशिया टीबीके (यूनिलीवर इंडोनेशिया) का प्रेसिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया जाएगा।

Globus Spirits

जीएसएल द्वारा तिलकनगर इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली डिस्टिलरी एसेट्स के लिए इंजीनियरिंग से लेकर ऑनगोइंग ऑपरेशंस, रखरखाव और मार्केटिंग सेवाओं जैसी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

UPL

यूपीएल ने कॉर्प प्रोटेक्शन कंपनी नेचर ब्लिस एग्री लिमिटेड (NBAL) की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

Lupin

फार्मा कंपनी ल्युपिन को यूएस एफडीए से उसके एब्रेविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन (ANDA) - पैलीपरिडोन एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल schizophrenia के उपचार में होता है।

Blue Star

केयर ने ब्लू स्टार की क्रेडिट फैसिलिटीड और एनसीडी के आउटलुक को रिवाइज करके स्टेबल कर दिया है।

Anuroop Packaging

कंपनी ने कहा कि बोर्ड 5 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म से बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के मुख्य बोर्ड पर कंपनी के माइग्रेशन पर विचार करेगा।

Silver Pearl Hospitality & Luxury Spaces

कंपनी ने अब तक कुल 3.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जबकि दक्षिण गोवा में होटल परिसर के अधिग्रहण के लिए 6.80 करोड़ रुपये का फाइनल भुगतान किया जाना है। ये सौदा सितंबर 2022 के अंत तक पूरा होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।