घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान Bharat Electronics को लेकर काफी बुलिश है। शेयर खान ने इस स्टॉक में 295 रुपये का टारगेट देते हुए इसको Buy रेटिंग दी है। 16 जुलाई को जारी अपनी रिसर्च रिपोर्ट में शेयरखान ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में Bharat Electronics का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है।
लो बेस, मजबूत ओपनिंग ऑर्डर बुक और सेमी कंडक्टर चिप की शॉर्टेज की समस्या में सुधार के चलते कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। 1 जुलाई 2022 तक कंपनी के पास 55,333 करोड़ रुपये के ऑर्डर थे। मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण को प्रोत्साहन देने के सरकार के नीति के चलते BEL के लिए व्यापक संभावनाए नजर आ रही हैं।
अपने इस विश्लेषण के आधार पर शेयरखान ने BEL की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए लक्ष्य बदलकर 295 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी के शानदार प्रदर्शन, मजबूत रेवेन्यू और वित्त वर्ष 2023 में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना को देखते हुए शेयर खान ने इस स्टॉक में Buy रेटिंग बनाए रखी है। शेयर खान का कहना है कि कंपनी को डिफेंस और नॉन डिफेंस दोनों सेक्टरों से आगे अच्छे ऑर्डर मिलने के उम्मीद है।
इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो 11.30 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 1.20 रुपये यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 255.65 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। शेयर का इंट्राडे हाई 260.75 रुपये पर है जबकि इसका इंट्राडे डे 249.00 रुपये पर है। वर्तमान में कंपनी का वॉल्यूम 2,248,146 शेयरों का है।
18 जुलाई 2022 को इस स्टॉक ने 260.75 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 09 अगस्त 2021 को इसने 162.40 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था।
वर्तमान में यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 2.4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि अपने 52 वीक हाई से 56.71 फीसदी ऊपर नजर आ रही है। कंपनी का मार्केट कैप 62011.29 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।