SpiceJet के अजय सिंह बेच सकते हैं आंशिक हिस्सेदारी, शेयर में 18% की दमदार रैली

स्पाइसजेट के प्रमोटर अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचने के लिए मिडिल ईस्ट की एक एयरलाइन से बातचीत कर सकते हैं। एयरलाइन आंशिक हिस्सेदारी बेचने के लिए दो भारतीय कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रही है

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 1:38 PM
स्पाइसजेट के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंपनी टिकाऊ फाइनेंस के लिए कई इनवेस्टर्स के साथ लगातार बात कर रही है। एयरलाइन लागू नियमों के तहत इस संबंध में उचित डिसक्लोजर करेगी

SpiceJet Stake Sale : स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह (promoter Ajay Singh) की एयरलाइन में अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बाद इसके शेयर में बुधवार, 3 अगस्त को दमदार रैली देखने को मिली। बीएसई पर इंट्राडे में शेयर 18 फीसदी मजबूत होकर 52.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 1.15 बजे शेयर लगभग 14 फीसदी की मजबूती के साथ 50.70 रुपये पर बना हुआ है।

दो भारतीय कंपनियों से भी चल रही है बातचीत

सूत्रों से नेटवर्क18 को मिली जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट के प्रमोटर अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचने के लिए मिडिल ईस्ट की एक एयरलाइन से बातचीत कर सकते हैं। एयरलाइन आंशिक हिस्सेदारी बेचने के लिए दो भारतीय कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रही है। प्रमोटर अजय सिंह के पास फिलहाल कंपनी की लगभग 60 फीसदी हिस्सेदारी है।


Kansai Nerolac ने 3 दिन में दिया 34% रिटर्न, जानिए क्यों भाग रहा है शेयर

उचित समय पर कंपनी देगी जानकारी

इस संबंध में संपर्क करने पर स्पाइसजेट के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंपनी टिकाऊ फाइनेंस के लिए कई इनवेस्टर्स के साथ लगातार बात कर रही है। एयरलाइन लागू नियमों के तहत इस संबंध में उचित डिसक्लोजर करेगी।

एक दिन पहले ही एयरलाइन ने इस बात की पुष्टि की थी कि उसने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के सभी प्रमुख बकाये चुका दिए हैं और दैनिक संचालन के लिए वह एडवांस पेमेंट मैकेनिज्म में वापस लौट आई है।

Zomato बड़ी ब्लॉक डील्स के बाद संभला, निचले स्तरों से रिकवर हुआ स्टॉक

गलत वजहों से खबरों में है कंपनी

एयरलाइन अपनी फ्लाइट्स में कई तकनीक खामियों के चलते पिछले कुछ समय से खबरों में बनी हुई है। साथ ही दुबई की एक पट्टादाता कंपनी ने रेगुलेटर से स्पाइसजेट के तीन प्लेन का पंजीकरण रद्द करने के लिए कहा था।

पिछले महीने, मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि पर्याप्त सीटों की कमी के चलते एयरलाइन का मार्केट शेयर कम हो गया है। उसका यूटिलाइजेशन भी कम हो गया है। एक्सपर्ट्स ने कहा था कि या तो स्पाइसजेट के पास पर्याप्त तैयार एसेट नहीं हैं, या उसमें घाटा सहने की क्षमता नहीं है। एयरलाइन को अभी अपने दूसरे तिमाही के नतीजे भी जारी करने हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।