छह महीनों में 75% रिटर्न देने वाले स्टॉक में Dolly Khanna ने घटाई हिस्सेदारी, जानिये आपकी क्या हो रणनीति

विजय केडिया के पोर्टफोलियो स्टॉक में शीर्ष निवेशक डॉली खन्ना ने मुनाफा बुक करके अपनी हिस्सेदारी घटाई

अपडेटेड Apr 06, 2022 पर 6:13 PM
Story continues below Advertisement
यह स्टॉक पिछले एक साल में 220 रुपये से 120 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए 485 रुपये तक बढ़ गया

शीर्ष निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) ने अक्टूबर से दिसंबर 2021 की तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में टैलब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स (Talbros Automotive Components) के शेयर को शामिल किया था। चेन्नई की डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के पोर्टफोलियो में पहले से ही ये स्टॉक मौजदू था। हालांकि तीन महीने के बाद विजय केडिया ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में शेयरहोल्डिंग को 2.80 लाख शेयरों या कंपनी में 2.27 प्रतिशत हिस्सेदारी पर स्थिर रखा है। वहीं डॉली खन्ना ने मल्टीबैगर स्टॉक में आंशिक मुनाफा बुक किया है। डॉली खन्ना ने Q4FY22 में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 1.71 प्रतिशत से घटाकर 1.13 प्रतिशत कर दिया है।

जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के लिए Talbros Automotive Components के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार कंपनी में डॉली खन्ना के पास 1,39,873 शेयर हैं। ये कंपनी की कुल चुकता पूंजी (paid-up capital) का लगभग 1.13 प्रतिशत हैं। अक्टूबर से दिसंबर 2021 की तिमाही में कंपनी में डॉली खन्ना के पास 2,11,120 शेयर या कंपनी में 1.71 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस तरह जनवरी से मार्च 2022 की अवधि में डॉली खन्ना ने कंपनी के 71,247 शेयर बेचकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1.71 प्रतिशत से घटाकर 1.13 प्रतिशत कर ली है।

Dealing Rooms Check- आज एक स्टॉक में खरीदारी और दूसरे में मिली बिकवाली की सलाह, जानें शेयर के नाम


वहीं कंपनी में विजय केडिया ने अपनी हिस्सेदारी स्थिर रखी है। जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के लिए कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार उनके पास कंपनी के 2.80 लाख शेयर हैं, जो कंपनी के अक्टूबर से दिसंबर के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में उनकी शेयरहोल्डिंग के बराबर है।

Talbros Automotive Components शेयर के भाव का लेखा-जोखा

डॉली खन्ना और विजय केडिया के पोर्टफोलियो का ये स्टॉक 2021 के मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। मिंट में छपी खबर के मुताबिक पिछले एक साल में यह स्टॉक 220 रुपये से 485 रुपये तक बढ़ गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 120 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 6 महीनों में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 75 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।