Dalal Street : अगले हफ्ते शेयर बाजार में दांव लगाने की है तैयारी तो इन 10 फैक्टर्स पर रखें नजर
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, मंथली एक्सपायरी के चलते हमें भारी उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा मानसून से जुड़ी खबरों पर भी बाजार की नजर रहेगी।
MoneyControl News
अपडेटेड May 22, 2022 पर 6:36 PM
सेक्टर्स की बात करें तो बीएसई मेटल इंडेक्स, बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स, बीएसई एफएमसीजी, ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में 4 से 7.3 फीसदी तक की मजबूती दर्ज की गई। दूसरी तरफ, सूचना प्रौद्योगिकी इंडेक्स में दो फीसदी की गिरावट रही
Dalal Street : पांच हफ्ते की गिरावट के बाद 20 मई को समाप्त भारी उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह में बाजार में दमदार रिकवरी दिखाई दी। ब्याज दरों में बढ़ोतरी, महंगाई की चिंताओं, उतार-चढ़ाव भरे बाजारों और मिली जुली अर्निंग्स के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 3-3 फीसदी की रिकवरी दर्ज की गई।
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,532.77 अंक (2.90 फीसदी) बढ़कर 54,326 पर, वहीं निफ्टी 50 (Nifty50) 484.05 अंक (3.06 फीसदी) बढ़कर 16,266.2 के स्तर पर पहुंच गया।
सेक्टर्स की बात करें तो बीएसई मेटल इंडेक्स, बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स, बीएसई एफएमसीजी, ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में 4 से 7.3 फीसदी तक की मजबूती दर्ज की गई। दूसरी तरफ, सूचना प्रौद्योगिकी इंडेक्स में दो फीसदी की गिरावट रही।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, “मंथली एक्सपायरी के चलते हमें भारी उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा मानसून से जुड़ी खबरों पर भी बाजार की नजर रहेगी।”
अगले हफ्ते ट्रेडर्स इन 10 अहम फैक्टर्स को देखते हुए बाजार पर दांव लगा सकते हैं...
1. अर्निंग्स
अर्निंग सीजन अपने अंतिम चरण में हैं। 1,200 से ज्यादा कंपनियां अगले हफ्ते मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान करने जा रही हैं।
इन कंपनियों सेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, जोमैटो, अडानी पोर्ट्स एंड सेज, ग्रैसिम इंडस्ट्रीज, बैंक ऑफ इंडिया, बाटा इंडिया, कोल इंडिया, फोर्टिस हेल्थक्यर, एनएचपीसी अबान ऑफशोर, बर्जर पेंट्स इंडिया, हिंडाल्को, बीईएमएल, ज़ी एंटरटेनमेंट लि. आदि शामिल हैं।
इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बिड़ला सॉफ्ट, कावेरी सीड, रैमको सीमेंट्स, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज बलरामपुर चीनी मिल्स भी अपने नतीजे जारी करेंगी।
पिछले हफ्ते दो IPO के सुस्त प्रदर्शन के बाद इनवेस्टर्स की अगले हफ्ते होने वाली डेल्हीवरी (Delhivery) और पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates) की लिस्टिंग पर नजर रहेगी।
Delhivery : लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन स्टार्टअप 24 मई को लिस्ट होने जा रहा है। 11 से 13 मई तक खुले इस आईपीओ का प्राइस बैंड 462-487 रुपये तय किया गया है। डेल्हीवरी का आईपीओ आखिरी दिन 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ। सुस्त प्रतिक्रियी के चलते इसका ऑफर साइज 10.75 करोड़ शेयर से घटाकर 10.75 करोड़ शेयर कर दिया गया था।
Paradeep Phosphates : भारत में गैर यूरिया फर्टिलाइजर और डाई अमोनियम फॉस्फेट्स (डीएपी) बनाने वाली प्राइवेट सेक्टर की दूसरी बड़ी कंपनी का IPO 27 मई को लिस्ट होने जा रहा है। सब्सक्रिप्शन के लिए ऑफर 17 मई को खुला और 19 मई को बंद हो गया। इसका प्राइस बैंड 39 रुपये से 42 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
3. IPO की ओपनिंग
स्पेशियल्टी केमिकल्स कंपनी एथेर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 24 मई को खुलेगा और 26 मई को बंद होगा। एक्सचेंज में इसका शेयर 3 जून को लिस्ट हो सकता है।
इस आईपीओ में 627 करोड़ रुपये के नए इश्यू शामिल हैं और शेयरहोल्डर्स ओर प्रमोटर्स के लिए 28.2 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा।
4. ग्लोबल डाटा
Global Data Points : अगले हफ्ते वैश्विक स्तर पर ये प्रमुख डाटा जारी हो सकते हैं :
5. FII की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मई में भी बिकवाली जारी रखी, लेकिन पिछले इसमें कुछ कमी ई। एफआईआई ने 11,401.34 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने 9,472.91 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
6. कॉर्पोरेट एक्शन
आने वाले हफ्ते में ये प्रमुख corporate actions देखने को मिल सकते हैं :
7. टेक्निकल व्यू
शुक्रवार को निफ्टी (Nifty) ने डेली स्केल पर आइलैंड रिवर्सल पैटर्न के साथ एक बूलिश कैंडिल बनाया, जो पिछले सात ट्रेडिंग सेशंस से तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच चली रस्साकशी के बीच तेजी का संकेत है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (एनालिस्ट डेरिवेटिव्स) चंदन तपारिया ने कहा, “अब यह 16,400 की ओर बढ़ने के लिए 16,161 के स्तर पर के ऊपर बना हुआ है, वहीं नीचे की तरफ 16,000 और 15,800 पर सपोर्ट दिख रहा है।”
8. एफएंडओ संकेत
ऑप्शन डाटा से 15,800 और 16,500 के जोन के बीच ट्रेडिंग रेंज के संकेत मिलते हैं।
9. रुपया
पिछले हफ्ते एक नया निचला स्तर छूने के बाद डॉलर-रुपया सुर्खियों में बने रहेंगे, क्योंकि घरेलू 78 के स्तर की तरफ बढ़ रही है और 20 मई को समाप्त सप्ताह में यह 77.92 के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गई।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि 77.80 रुपये से ऊपर की तरफ रुख से यह 78.25 के स्तरो तक कमजोर हो सकता है।
10. रूस यूक्रेन युद्ध
Russia-Ukraine war : वैश्विक निवेशकों की इस युद्ध से जुड़े ताजा घटनाक्रमों पर नजर रहेगी, क्योंकि रूस को 86 दिन से जारी युद्ध में खासा नुकसान हो चुका है।
जी7 देशों ने शुक्रवार को यूक्रोन को 19.8 अरब डॉलर की सहायता देने के लिए रजामंदी दे दी, जिससे वह रूस के हमले के खिलाफ कमजोर न पड़े।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।