सेंसेक्स की टॉप 5 में से 3 कंपनियों के Mcap में 1.78 लाख करोड़ रुपये का इजाफा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस के Mcap में गिरावट आई है

अपडेटेड May 22, 2022 पर 2:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में इजाफा हुआ

BSE सेंसेक्स की टॉप पांच कंपनियों में से तीन के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 1,78,650.71 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,532.77 अंक यानी 2.90 फीसदी चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services – TCS) और इन्फोसिस (Infosys) के मार्केट कैप में गिरावट आई है।

जानिए किस कंपनी को कितना हुआ फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,31,320.8 करोड़ रुपये बढ़कर 17,73,889.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 30,814.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,46,397.45 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह HDFC बैंक का मार्केट कैप 16,515.02 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,33,156.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


इन कंपनियों को हुआ नुकसान

इसके उलट, TCS का मार्केट कैप 43,743.96 करोड़ रुपये घटकर 12,05,254.93 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 20,129.66 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,12,303.26 करोड़ रुपये पर आ गया। टॉप पांच कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद TCS, HDFC बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Infosys की कायापलट करने वाले सलिल पारेख दोबारा MD-CEO नियुक्त, बड़े अधिकारियों को स्टॉक ऑप्शन की सौगात

LIC छठे स्थान पर

इस बीच देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोर शुरुआत हुईष LIC का शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 8 फीसदी नीचे लिस्ट हुआ। कारोबार के पहले दिन LIC टॉप 10 कंपनियों में शामिल हो गई है। फिलहाल LIC टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में 5,22,602.94 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ छठे स्थान पर है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में ICICI बैंक 4,93,251.86 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 4,12,763.28 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ आठवें स्थान पर है। HDFC का मार्केट कैप 3,99,512.68 करोड़ रुपये है, जो नौंवे स्थान पर है। इसके बाद भारती एयरटेल 3,77,686.72 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ दसवें स्थान पर है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।