शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
RELIANCE पर फोकस
ADNOC के साथ केमिकल प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। Abu Dhabi में वर्ल्ड क्लास केमिकल प्लांट लगाएगी। Chlor-Alkali, EDC और PVC प्लांट के लिए करार किया है।
BHARTI AIRTEL पर फोकस
इंग्लैंड की Satellite Communications Company कंपनी OneWeb में Bharti Airtel 3700 करोड़ का और निवेश करेगी। नए Investment के बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 38.6 फीसदी होगी। पिछले साल Bharti ने UK सरकार के साथ मिलकर कंपनी को Bankruptcy से बचाया था।
स्टील शेयरों पर फोकस
स्टील पर Anti-Dumping duty की मियाद बढ़ी है। स्टील पर Anti-Dumping duty 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। चीन, जापान, कोरिया, यूक्रेन के स्टील पर ड्यूटी की मियाद बढ़ी है।
टायर कंपनियों पर फोकस
चीन के Tyre Vulcanisers पर एंटी डंपिंग ड्यूटी की मियाद बढ़ी है।
Ruchi Soya, Godrej Agrovet, AdaniEnterprise पर फोकस
भारत ने पाम तेल पर ड्यूटी घटाकर 10 फीसदी की है। पाम तेल पर ड्यूटी कटौती आज लागू होगी।
CIPLA, DRL, SUN PHARMA पर फोकस
Molnupiravir के क्लिनिकल ट्रायल के लिए करार किया है। Molnupiravir कोरोना की संभावित दवा है । जून से सितंबर के बीच Molnupiravir का ट्रायल होगा।
SPICEJET पर फोकस
कंपनी आज फंड जुटाने पर विचार करेगी।
फोकस में IRCTC
कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की आवाजाही कम होने से भारतीय रेल की कैटरिंग और टूरिज्म आर्म IRCTC का बिजनेस प्रभावित हुआ है। वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में IRCTC का नेट प्रॉफ्ट 23% घटकर 103.78 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसका नेट प्रॉफिट 135.14 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि FY21 के Q4 में दिसंबर तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट 33% बढ़ा है। Q3 में IRCTC का नेट प्रॉफिट केवल 78.08 करोड़ रुपये रहा था। मार्च तिमाही में IRCTC का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 41% गिरकर 340 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 576 करोड़ रुपये रहा था। जबकि दिसंबर तिमाही में यह केवल 224.37 करोड़ रुपये रहा था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।