देश में सोने की कीमत में और तेजी दिख रही है। 17 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 153600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में कीमत 153450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अन्य शहरों में भी भाव चढ़ा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 3 सत्रों की गिरावट के बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,240.1 डॉलर प्रति औंस पर है।
