Stocks to Watch Today:आज फोकस में रहने वाले अडानी एंटरप्राइजेज, देवयानी इंटरनेशनल, Ugro कैपिटल और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 11:24 AM
SecMark Consultancy ने शेयरधारकों के पास मौजूद प्रत्येक दो शेयरों पर तीन फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों के रूप में बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लिया है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Adani Enterprises

अडानी ग्रुप की कंपनी की इनडायरेक्ट सहायक कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल (VCPL) ने नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) की प्रोमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग (RRPR) में 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कुछ वारंट्स का प्रयोग किया है। इस अधिग्रहण के बाद VCPL का RRPR पर नियंत्रण हो जायेगा। NDTV में RRPR की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। VCPL, एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) और अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के साथ एनडीटीवी में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर लॉन्च करेगी।

Ugro Capital


उगरो कैपिटल की पहली तिमाही का मुनाफा 4 गुना से ज्यादा बढ़कर 7.34 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आय दोगुने से ज्यादा बढ़कर 123.8 करोड़ रुपये हो गई।

Chennai Petroleum Corporation

चेन्नई पेट्रोलियम ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और अन्य इक्विटी निवेशकों (Axis Bank, HDFC Life Insurance Company, ICICI Bank, ICICI Prudential Life Insurance Company और SBI Life Insurance Company) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने का फैसला किया है।

Dhruv Consultancy Services

कंपनी को यवतमाल नगर परिषद, यवतमाल, महाराष्ट्र द्वारा solid waste management/bio-mining के लिए प्रोजेक्ट कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। 6 महीने के कार्यकाल के लिए प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 64,25,160 रुपये होगी।

RIL और INDUSIND BANK पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Devyani International

Dunearn इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस) पीटीई लिमिटेड ने कंपनी में 2,63,29,516 इक्विटी शेयर या 2.18 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार लेनदेन के जरिये प्रति शेयर 183.11 रुपये की औसत कीमत पर बेची। जून 2022 तक Dunearn के पास कंपनी में 8.13 प्रतिशत हिस्सेदारी या 9.8 करोड़ इक्विटी शेयर थे।

SecMark Consultancy

कंपनी ने शेयरधारकों के पास मौजूद प्रत्येक दो शेयरों के लिए तीन फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लिया। यह निर्णय कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।