Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले डॉ रेड्डीज, Syrma SGS टेक्नोलॉजी, आयशर मोटर्स और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2022 पर 9:35 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले डॉ रेड्डीज, Syrma SGS टेक्नोलॉजी, आयशर मोटर्स और अन्य स्टॉक्स
Eicher Motors से कलेश्वरन अरुणाचलम ने चीफ फाइनेंस ऑफिसर और प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी पद से अपना इस्तीफा दे दिया

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Dr Reddy's Laboratories

कंपनी को अपनी श्रीकाकुलम सुविधा के लिए इस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) प्राप्त हुई है। जुलाई में कंपनी को USFDA द्वारा जांच किये जाने के बारे में बताया गया था। एजेंसी ने कहा है कि जांच पूरी हो गई है।

Eicher Motors

कलेश्वरन अरुणाचलम ने मुख्य वित्तीय अधिकारी और प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 2 सितंबर के वर्किंग आवर्स के बाद से प्रभावी होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें