Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले विप्रो, सोना बीएलडब्ल्यू, मैक्स हेल्थकेयर और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 9:22 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले विप्रो, सोना बीएलडब्ल्यू, मैक्स हेल्थकेयर और अन्य स्टॉक्स
Max Healthcare Institute में एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 0.4% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ कंपनी में एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 5.18% हो गई

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Sona BLW Precision Forgings

सिंगापुर सरकार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग में 2% हिस्सेदारी ली। सिंगापुर सरकार ने कंपनी में 30,68,730 इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने गुरुवार को खुले बाजार लेनदेन के जरिये 87 लाख शेयर खरीदे।

Wipro

ये स्टॉक आज फोकस में होगा क्योंकि आईटी सेवा प्रदाता को HM Treasury (HMT) को सर्विस इंटीग्रेशन एंड मैनेजमेंट (SIAM) सेवाएं देने के लिए एक बहु-वर्षीय कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें