Supreme Petrochem का शेयर फिसला, मुनाफे में करीब 70% की गिरावट आने से लुढ़का स्टॉक

सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफे में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के बाद शुक्रवार को Supreme Petrochem लिमिटेड के शेयरों में 5.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 2:35 PM
Supreme Petrochem ने नतीजे जारी करते हुए 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि 4 नवंबर तय की है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Supreme Petrochem shares price: सुप्रीम पेट्रोकेम (Supreme Petrochem) के शेयर आज कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आये। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफे में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी द्वारा मुनाफे में गिरावट के नतीजे जारी करने के बाद शुक्रवार को सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिटेड के शेयरों में 5.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

    सितंबर तिमाही के लिए कंपनी का शुद्ध मुनाफा 68 प्रतिशत घटकर 60 करोड़ रुपये रह गया। जबकि जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 189 करोड़ रुपये रहा था।

    वहीं तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही के लिए आय 17 प्रतिशत घटकर 1,234 करोड़ रुपये रह गई। जबकि कंपनी की जून तिमाही में कंपनी की आय 1,485 करोड़ रुपये रही थी।


    कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा करीब 70 प्रतिशत गिरकर 77.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि तिमाही आधार पर मार्जिन पर नजर डालें तो इसकी मार्जिन जून तिमाही के 10 प्रतिशत प्वाइंट्स से गिरकर 6.3 प्रतिशत रह गई।

    कंपनी के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों के स्टॉक विभाजन (stock split) को भी मंजूरी दे दी है। कंपनी 4 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में विभाजित करेगी। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि नियत समय में बताई जायेगी।

    मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने कहा निफ्टी में डिप पर करें खरीदारी, इन 4 स्टॉक्स पर भी लगाया दांव

    नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 4 नवंबर तय की है।

    सुप्रीम पेट्रोकेम के शेयर दोपहर 1 बजे तक 3 प्रतिशत नीचे कारोबार करते हुए नजर आये थे। इस साल अब तक इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

    वैसे खबर लिखते समय यानी कि 28 अक्टूबर को दोपहर 2.18 बजे ये स्टॉक 2.67 प्रतिशत या 19.00 रुपये गिरकर 693.05 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1025 रुपये रहा है। जबकि इस शेयर का 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 617 रुपये रहा है। आज इंट्रा डे में इस स्टॉक में 698 रुपये का हाई और 675 रुपये लो हिट हुआ है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।