Stocks Tips: हर बार गिरावट में इन 4 शेयरों में करें खरीदारी, जानिए मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के पसंदीदा शेयर

आज के कारोबार में बाजार में दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17800, 17900 और 18000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 1:42 PM
शिवांगी सरडा ने कहा कि निफ्टी में तेजी रही तो इसमें ऊपर की तरफ हमें 18000 का लेवल देखने को मिल सकता है। जबकि नीचे की तरफ गिरने पर इसमें 17665 पर सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई देगा। इसमें डिप पर खरीदारी करनी चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock To Invest: नवंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी में बढ़त कायम है। हालांकि बैंक निफ्टी में दबाव दिख रहा है। ऐसे में आज बाजार पर राय बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ी। शिवांगी ने इस बातचीत में अपने दमदार ट्रेड बताये। इसके साथ उन्होंने अच्छी कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय

    शिवांगी सरडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार की चाल अच्छी है लेकिन निफ्टी को बैंक निफ्टी से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। फिर भी कुल मिलाकर बाजार का सेट अप पॉजिटिव है। नवंबर सीरीज की शुरुआत बाय ऑन डिक्लाइन के साथ ही हुई है। निफ्टी में ऊपर की तरफ हमें 18000 का लेवल देखने को मिल सकता है। जबकि इसमें नीचे की तरफ गिरने पर 17665 पर सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई देगा।


    बैंक निफ्टी में वीकनेस देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी पूरे मार्केट में सपोर्ट नहीं कर रहा है। इसमें साइडवे कारोबार होता हुआ दिखाई दे सकता है।

    बाजार का ओवरऑल सेटअप काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है। इंडिया विक्स 16 के स्तर पर है। निफ्टी में कोई भी गिरावट आने पर खरीदारी करने की सलाह होगी।

    इस हफ्ते सिर्फ 2 कारोबारी दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 11% और दूसरे ने 9% का रिटर्न, आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजरें

    मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के आज के दमदार ट्रेड्स

    Titan Nov Fut : खरीदें- 2725 रुपये, स्टॉपलॉस- 2765 रुपये, लक्ष्य- 2830 रुपये

    Syngene Nov Fut : खरीदें- 609 रुपये, स्टॉपलॉस- 590 रुपये, लक्ष्य- 630 रुपये

    Coal India Nov Fut : खरीदें- 2725 रुपये, स्टॉपलॉस- 2765 रुपये, लक्ष्य- 2830 रुपये

    शिवांगी सरडा का सुझाया सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospital

    शिवांगी ने आज का सस्ता ऑप्शन बताने के लिए हेल्थकेयर सेगमेंट का स्टॉक चुना है। उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन कॉल दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी नवंबर की एक्सपायरी वाली 4600 के स्ट्राइक वाली कॉल 165 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 100 पर स्टॉपलॉस लगाएं। इस कॉल में 240 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    आज कहां पर एक्टिव हैं राइटर्स

    NIFTY में राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17800, 17900 और 18000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    SBI Card का शेयर 5% टूटा, Q2 मार्जिन ने किया निराश, एनालिस्ट्स ने घटाया टारगेट प्राइस

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17800, 17700 और 17600 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41300, 41400 और 41500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41000, 40900 और 40800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।