Tamilnad Mercantile Bank IPO: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने IPO का इश्यू प्राइस 500-525 रुपए तय किया

Tamilnad Mercantile Bank ने अपने IPO के लिए प्रति शेयर 500-525 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। उसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 सितंबर को खुलेगा और 7 सितंबर को बंद होगा

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 11:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tamilnad Mercantile Bank देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक है। 31 मार्च, 2022 तक ग्रामीण, शहरी और महानगरीय इलाकों को मिलाकर बैंक की कुल 509 शाखाएं थीं

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) ने अपनी इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए प्रति शेयर 500-525 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इससे पहले फर्म ने कहा था कि उसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 सितंबर को खुलेगा और 7 सितंबर को बंद होगा।

आईपीओ 1.58 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। प्राइस बैंड के अपर एन्ड के आधार पर फर्म इश्यू से लगभग 831.60 करोड़ रुपये जुटाएगी। एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Markets) इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं।

इसकी एंकर बुक बिडिंग 2 सितंबर से शुरू होगी। 14 सितंबर को सफल निवेशकों के डीमैटरियलाइज्ड खातों में शेयर आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद ये स्टॉक 15 सितंबर से बाजार में अपनी शुरुआत करेगा।


देश के सबसे पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (micro, small and medium enterprises), कृषि और रिटेल ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।

थूथुकुडी (पहले तूतीकोरिन) (Thoothukudi (formerly Tuticorin) का यह प्राइवेट बैंक अपनी पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने टियर- I कैपिटल बेस को बढ़ाने और आगे पैसे की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन जुटाने की योजना बना रहा है।

RIL की AGM के बाद स्टॉक पर बुलिश हुए दिग्गज ब्रोकरेजेज, जानिये किसने कितना तय किया टारगेट प्राइस

31 मार्च, 2022 तक बैंक को न्यूनतम 11.5 प्रतिशत CRAR बनाए रखना आवश्यक है। इसका टियर I कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 20.46 प्रतिशत और टियर- I पूंजी 5231.77 करोड़ रुपये था।

FY22 के लिए, बैंक का कुल NPA 1.69 प्रतिशत था, जो पिछले वर्ष 3.44 प्रतिशत था। शुद्ध NPA 0.95 प्रतिशत रहा जबकि एक साल पहले 1.98 प्रतिशत था।

इसका CASA रेश्यो यानी कि बैंक के कुल जमा में चालू खाते और बचत खाते में जमा का अनुपात, वित्त वर्ष 22 में बढ़कर 30.5 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल इसका अनुपात में 28.52 प्रतिशत था।

31 मार्च, 2022 तक बैंक की 509 शाखाएं थीं। जिनमें से 106 ग्रामीण, 247 सेमी-अर्बन, 80 शहरी और 76 महानगरीय इलाकों में थीं।

वहीं इस महीने की शुरुआत में आये दो आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 25 अगस्त को लिस्ट हुई सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology) को करीब 35 गुना सब्सक्राइब किया गया। जबकि एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर ड्रीमफोक्स सर्विसेज (Airport service aggregator DreamFolks Services) के आईपीओ को 56.68 गुना सब्सक्राइब किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।