Tata की मेटल कंपनियों के लिए मर्जर अच्छी खबर, सिर्फ इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को लगेगा झटका, एनालिस्ट्स को आशंका

ज्यादातर स्वैप रेश्यो मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर हैं। इसमें सिर्फ टीआरएफ के शेयरहोल्डर्स को नुकसान होगा, क्योंकि हाल के कुछ हफ्तों में इस शेयर में अच्छी रैली देखने को मिली है

अपडेटेड Sep 23, 2022 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement
टाटा स्टील के बोर्ड ने प्रस्तावित विलय के लिए शेयर स्वैप रेशियो को मंजूरी दे दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Group : टाटा ग्रुप अपनी सभी मेटल कंपनियों का टाटा स्टील (Tata Steel) में मर्जर करने जा रहा है। इसके साथ टाटा स्टील एक बड़ी कंपनी के रूप में सामने आएगी। एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Tata Steel Long Products, Tinplate Company of India, Tata Metaliks, TRF, Indian Steel & Wire Products, Tata Steel Mining and S&T Mining Company का Tata Steel में मर्जर कर दिया जाएगा।

    सरल होगा स्ट्रक्चर

    यह प्रस्तावित एकीकरण टाटा स्टील की ग्रुप के होल्डिंग स्ट्रक्चर को सरल करना है। एनालिस्ट्स इसे एक पॉजिटिव कदम के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि इससे न सिर्फ तालमेल बढ़ेगा बल्कि टाटा स्टील के लिए कुछ सेविंग भी होगी।


    एक स्वतंत्र मार्केट एक्सपर्ट आनंद टंडन ने सीएनबीसी टीवी-18 को बताया, “रणनीति के लिहाज से मर्जर सही नजर आता है।”

    Tata Steel में होगा Tata Group की सात मेटल कंपनियों का विलय, जानिए क्या होगा Share Swap रेशियो

    टाटा ने कहा, मर्जर से बचेंगे 700 करोड़ रुपये

    प्रस्तावित एकीकरण से ग्रुप के भीतर कई कंपनियों के खत्म होने से ग्रुप का होल्डिंग स्ट्रक्चर सरल होगा। अनुमान है कि इससे कॉमन फैसिलिटीज का बेहतर इस्तेमाल, बेस्ट प्रैक्टिसेज की शेयरिंग, कंप्लायंस में कमी और एडमिनिस्ट्रेटिव खर्च व्यवस्थित होगा।

    कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि मर्जर से 700 करोड़ रुपये की बचत होगी, जो कंपनी रॉयल्टी फीस के रूप में सरकार को देती है।

    क्या नीलाचल इस्पात के अधिग्रहण का दिखा असर

    गो इंडिया स्टॉक्स के राकेश अरोड़ा ने कहा कि लंबी अवधि में यह फैसला पॉजिटिव है, क्योंकि इससे स्ट्रक्चर क्लीन होगा। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के तहत नीलाचल इस्पात का अधिग्रहण किया गया है। कंपनी को अगले दो साल में नीलाचल में 10 अरब डॉलर का निवेश करना है। टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स की बैलेंसशीट इतने बड़े इनवेस्टमेंट को सपोर्ट नहीं करती है।

    किसे फायदा, किसे नुकसान

    टाटा स्टील के बोर्ड ने प्रस्तावित विलय के लिए पांच मेटल कंपनियों के शेयर स्वैप रेशियो को मंजूरी दी है। इसके मुताबिक, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के हर 10 शेयर के बदले शेयरधारकों को टाटा स्टील के 67 शेयर मिलेंगे। द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया के हर 10 शेयर के बदले शेयरधारकों को टाटा स्टील के 33 शेयर मिलेंगे। टाटा मेटालिक्स के हर 10 शेयरों के बदले शेयरधारकों को टाटा स्टील के 79 शेयर मिलेंगे। टीआरएफ के हर 10 शेयरों के बदले शेयरधारक को टाटा स्टील के 17 शेयर मिलेंगे।

    Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी, 1.2 करोड़ डॉलर का होगा निवेश

    टीआरएफ में लगा 5 फीसदी का लोअर सर्किट

    ज्यादातर स्वैप रेश्यो मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर हैं। इसमें सिर्फ टीआरएफ के शेयरहोल्डर्स को नुकसान होगा, क्योंकि हाल के कुछ हफ्तों में इस शेयर में अच्छी रैली देखने को मिली है। स्टॉक में 23 सितंबर को लोअर सर्किट लग गया। अरोड़ा ने बताया, टीआरएफ के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।

    डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।