टाटा मोटर्स के गाड़ियों की वैश्विक होलसेल बिक्री में तीसरी तिमाही में 2% का इजाफा

कंपनी ने कहा ग्लोबल रिटेल ऑर्डर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 7:55 PM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स का शेयर आज एनएसई पर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover (JLR) सहित तीसरी तिमाही के वैश्विक बिक्री के लिए एक अपडेट साझा किया है। जिसमें बताया गया है कि JLR सहित Q3 में टाटा मोटर्स ग्रुप (Tata Motors Group) की वैश्विक थोक बिक्री 2,85,445 गाड़ियां थी, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2% अधिक रही।

टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज (Tata Daewoo range) की वैश्विक थोक बिक्री तीसरी तिमाही में 1,02,772 गाड़ियां थी जो एक साल पहले की तुलना में 14% अधिक है।

इस बीच पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 1,82,673 रही, जो सालाना आधार पर 3% कम रही। जेएलआर की बिक्री 83,110 गाड़ियों की रही। इस तिमाही के लिए जगुआर की थोक बिक्री 13,518 गाड़ियां थी, जबकि इसी तिमाही के लिए लैंड रोवर (Land Rover) थोक बिक्री 69,592 गाड़यां रही।


टाटा मोटर्स ने कल कहा था कि सेमीकंडक्टर की कमी के कारण जेएलआर की बिक्री में बाधा बनी हुई है, लेकिन दूसरी तिमाही से संख्या में सुधार हुआ है।

"हाउसिंग लोन की दरें बढ़ने से ग्राहकों पर ज्यादा असर नहीं होता, रियल एस्टेट में आगे भी डिमांड बनी रहेगी"- Keki Mistry, HDFC

टाटा मोटर्स ने कहा, "चिप की कमी आगे भी रह सकती है और इसके बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि, हम उम्मीद करते हैं कि वित्तीय वर्ष की 31 मार्च 2022 को समाप्त होने वाली चौथी तिमाही में आपूर्ति में सुधार होता हुआ दिखाई देगा।"

उत्पादन और बिक्री पर सेमीकंडक्टर की कमी के असर के बावजूद कंपनी ने कहा कि रिकॉर्ड स्तर पर ग्लोबल रिटेल ऑर्डर के साथ उसकी गाड़ियों की मांग मजबूत बनी हुई है।

न्यू रेंज रोवर के लिए पिछली तिमाही से लगभग 30,000 गाड़ियों का ऑर्डर बढ़कर कुल ऑर्डर बुक 154,000 से अधिक गाड़ियां हो गई है, जबकि लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) की मांग लगभग 36,000 गाड़ियां के ऑर्डर के साथ मजबूत बनी हुई है।

गुरुवार को टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 1.04% बढ़कर 512.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।