Tata Power में सऊदी अरब का फंड खरीद सकता है हिस्सेदारी, शेयर 4% उछला

सऊदी अरब का Public Investment Fund बिजली कंपनी Tata Power में हिस्सेदारी खरीदना चाहता है

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
Sharekhan ने Tata Power पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 315 रुपये तय किया है

टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company) के शेयरों में सोमवार को 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। सऊदी अरब का Public Investment Fund इस बिजली कंपनी में हिस्सेदारी खरीद सकती है ये रिपोर्ट आने के बाद टाटा पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सीएनबीसी-टीवी 18 ने मिंट के हवाले से खबर छापी है कि पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (Public Investment Fund) टाटा पावर की ग्रीन एनर्जी, पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में हिस्सेदारी खरीदना चाहता है।

पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड द्वारा ब्लैकरॉक (BlackRock) और यूएई के सॉवरेन वेल्थ फंड मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी (UAE’s sovereign wealth fund Mubadala Investment Co) में निवेश का प्रस्ताव दिया गया है। ये निवेश टाटा पावर द्वारा शुरू की जा रही एक नई ऊर्जा कंपनी में निवेश करने की योजना के अतिरिक्त है।

Sharekhan का कहना है कि बिजली कंपनी पर खरीदारी की रेटिंग दी है क्योंकि इसमें कमाई के मौके बन रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस ने इसका टारगेट प्राइस 315 रुपये तय किया है।


राकेश झुनझुनवाला ने इस ऑटो स्टॉक में बुक किया मुनाफा, इस साल इस शेयर मे दिखी 15% गिरावट

घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस पोर्टफोलियो के मॉनटाइजेशन से टाटा पावर की वैल्यू अनलॉक होगी। इसके साथ ही इसकी बैलेंस शीट भी डिलेवरेज होगी।

पिछले एक महीने में ये स्टॉक 22 प्रतिशत बढ़ा और पिछले तीन वर्षों में यह 290 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। शेयर अपने 52 हफ्ते के 298 रुपये के उच्च स्तर से करीब 5 प्रतिशत नीचे है।

आज सुबह 10:02 बजे बीएसई पर टाटा पावर के शेयर 2.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 285.15 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। स्टॉक पिछले दो दिनों से बढ़ रहा है और इस दौरान 2.5 प्रतिशत बढ़ा है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।