Tech Mahindra के शेयर में 4% की गिरावट, Q3 में सुस्त ग्रोथ से लगा झटका

Tech Mahindra Share Price : वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद टेक महिंद्रा के मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री से शेयर को झटका लगा है। मैनेजमेंट ने कहा था कि वैश्विक हालात को देखते हुए कंपनी को ग्रोथ में नरमी, प्रोजेक्ट्स पर फैसले लेने में सुस्ती, गैर जरूरी खर्चों में कमी और शॉर्ट टर्म डील्स के लिए बजट में कमी से जूझना पड़ रहा है

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
Tech Mahindra Share Price : टेक महिंद्रा ने संकेत दिए कि पहली छमाही यानी अप्रैल-सिंतबर की तुलना में डिमांड परिदृश्य में खासा बदलाव हुआ है और कंपनियों के बजट में कमी के चलते उन्हें अब कुछ मामलों में फैसले लेने में देरी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tech Mahindra Share Price : टेक महिंद्रा के शेयर मंगलवार, 31 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 4 फीसदी गिरकर 996.40 रुपये के स्तर पर आ गए। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री से शेयर को झटका लगा है। मैनेजमेंट ने कहा था कि वैश्विक हालात को देखते हुए कंपनी को ग्रोथ में नरमी, प्रोजेक्ट्स पर फैसले लेने में सुस्ती, गैर जरूरी खर्चों में कमी और शॉर्ट टर्म डील्स के लिए बजट में कमी से जूझना पड़ रहा है।  पूर्वाह्न 11.40 पर Tech Mahindra का शेयर 3 फीसदी गिरकर 1,006.35 पर कारोबार कर रहा है।

    कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

    दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,296.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 1,285.4 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि सालाना आधार पर इसमें 5.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Tech Mahindra की आय तिमाही आधार पर 4.6 फीसदी बढ़कर 13,734.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। पिछली तिमाही में कंपनी की आय 13,129 करोड़ रुपए रही थी।


    Adani Group : अडानी की कंपनियों की वैल्यूएशन 65 अरब डॉलर हुई कम, भारी पड़ रहा Hindenburg से विवाद

    वहीं एबिट (EBIT) मार्जिन तिमाही आधार पर 60 बीपीएस बढ़कर 12 फीसदी हो गया। कंपनी ने तिमाही के दौरान कुल 79.5 करोड़ डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए, जो तिमाही आधार पर 11 फीसदी और सालाना आधार पर 13 फीसदी ज्यादा हैं।

    2 से 3 तिमाही तक रहेंगी समस्याएं

    टेक महिंद्रा ने संकेत दिए कि पहली छमाही यानी अप्रैल-सिंतबर की तुलना में डिमांड परिदृश्य में खासा बदलाव हुआ है और कंपनियों के बजट में कमी के चलते उन्हें अब कुछ मामलों में फैसले लेने में देरी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स के मुताबिक, कंपनी को बड़े क्लाइंट्स के मामले में भी इसी तरह का पैटर्न देखने को मिल रहा है। 2 से 3 तिमाहियों तक ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगली कुछ तिमाहियों नए कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू में कमी आ सकती है।

    Budget 2023: बजट को लेकर चल रही हैं कई अफवाहें, अगर ये लागू हुईं तो बढ़ जाएंगी टैक्सपेयर्स की मुश्किलें

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।