Get App

Technical View | निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडल, 17,600 का स्तर होल्ड करने तक दिखेगा साइडवे ट्रेड

बैंक निफ्टी को 38,000 और 38,250 का लेवल छूने के लिए 37,500 से ऊपर होल्ड करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 7:39 PM
Technical View | निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडल, 17,600 का स्तर होल्ड करने तक दिखेगा साइडवे ट्रेड
निफ्टी यदि क्लोजिंग बेसिस पर 17,600 के लेवल को तोड़ता है तो कमजोरी बढ़ेगी और ये 17,400- 17,350 तक लुढ़क सकता है

निफ्टी 11 अप्रैल को पूरे सत्र के दौरान दबाव में दिखाई दिया। कमजोर वैश्विक संकेतों और आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) के नतीजे आने के बाजार में सतर्क रुख देखने को मिला। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, ऑटो शेयरों और कुछ बैंकिंग शेयरों ने बाजार को गिराने में भूमिका निभाई। इसकी वजह से निफ्टी 17,779 के इंट्राडे हाई और 17,651 के निचले स्तर को हिट करने के बाद 109 अंक गिरकर 17,675 पर बंद हुआ।

इंडेक्स ओपनिंग लेवल से नीचे बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक बनाई।

Chartviewindia के मझहर मोहम्मद ने कहा "इस समय टेक्निकल ट्रेंड्स मिले-जुले होने के कारण इंडेक्सेस आगे चलकर वोलाटाइल रह सकते हैं। हालांकि जब तक बुल्स 17,600 के स्तर को होल्ड करने में सफल रहते हैं, तब तक निफ्टी एक पॉजिटिव रुझानों के साथ साइडवे ट्रेड करेगा। इस परिस्थिति में ये मजबूती के साथ 18,100 की तरफ जाता हुआ नजर आ सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें