Get App

Telecom Q4 Preview | औसत यूजर आय में हो सकता है इजाफा, टैरिफ वृद्धि के कारण बढ़ सकती है कंपनियों की आय

IIFL Securities को उम्मीद है कि तिमाही आधार पर Vodafone Idea का ऑपरेटिंग मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2022 पर 1:49 PM
Telecom Q4 Preview | औसत यूजर आय में हो सकता है इजाफा, टैरिफ वृद्धि के कारण बढ़ सकती है कंपनियों की आय
JP Morgan ने कहा कि चौथी तिमाही में Bharti Airtel की आय में 7 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है

भारत की दूरसंचार कंपनियों के मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दिखने की संभावना है। नवंबर-दिसंबर में टैरिफ में वृद्धि के बाद ये पहली पूर्ण तिमाही है जिसमें कंपनियों के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। मनीकंट्रोल द्वारा किए गए पोल में विश्लेषकों ने कहा कि भारती एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (average revenue per user (ARPU) में 7-9 प्रतिशत की वृद्धि दिखने की उम्मीद है।

दिसंबर तिमाही में Bharti Airtel ने प्रति माह 163 रुपये का ARPU दर्ज किया। इसी तिमाही में Jio का ARPU 151.6 रुपये और वोडाफोन का ARPU 115 रुपये रहा था।

जेपी मॉर्गन इंडिया (JP Morgan India) को उम्मीद है कि टैरिफ वृद्धि से फायदा होने के कारण तीनों दूरसंचार कंपनियों की आय में 5-7 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलेगी।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) ने प्रिव्यू नोट में कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि 4QFY22 दूरसंचार कंपनियों के लिए एक मजबूत तिमाही होगी। नवंबर 2021 में उद्योग द्वारा किए गए लगभग 20% टैरिफ वृद्धि के कारण तिमाही आधार पर EBITDA में 6-11% वृद्धि देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें