Get App

भारी उतार-चढ़ाव वाले हफ्ते में बाजार करीब 2% टूटा, आईटी- मीडिया को पड़ी सबसे ज्यादा मार, ऑटो में दिखी बढ़त

अलग -अलग सेक्टर पर नजर डालें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स 5.6 फीसदी गिरा था जबकि निफ्टी इंडेक्स में 4 फीसदी देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 4 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2022 पर 9:04 AM
भारी उतार-चढ़ाव वाले हफ्ते में बाजार करीब 2% टूटा, आईटी- मीडिया को पड़ी सबसे ज्यादा मार, ऑटो में दिखी बढ़त
22 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,141.78 अंक यानी 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ 57,197.15 के स्तर पर बंद हुआ।

भारी उतार-चढ़ाव भरे बीते हफ्ते में सेंसेक्स,निफ्टी 22 अप्रैल को करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। कंपनियों के मिलेजुले नतीजे, बढ़ते बॉन्ड यील्ड, रूस -यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई, बढ़ती महंगाई के बीच ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के यूएस फेड के ऐलान कुछ ऐसे कारण रहे जिन्होंने बाजार सेटिमेंट को चोट पहुंचाई ।

22 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,141.78 अंक यानी 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ 57,197.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 303.65 अंक यानी 1.73 फीसदी टूटकर 17,172 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी टूटा था। इसमें Larsen & Toubro Infotech, Infosys, One 97 Communications, HDFC Bank, Tech Mahindra और Housing Development Finance Corporation में लॉर्जकैप के बड़े लूजर रहे। वहीं Coal India, Reliance Industries, Mahindra and Mahindra, Maruti Suzuki India, Eicher Motors and Indian Oil Corporation में बढ़त देखने को मिली।

बीते हफ्ते बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी टूटकर बंद हुआ था। Tata Power Company, Glenmark Pharma, Shriram Transport Finance Corporation, ICICI Securities, Max Financial Services, RBL Bank और MphasiS में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ Adani Power, NHPC, L&T Finance Holdings, Biocon, JSW Energy मिडकैप इंडेक्स के गेनर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें