कमजोर ग्लोबल संकेतों ने भारत के बाजार पर भी दिखाया असर, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकता है इसकी चाल

अपडेटेड Apr 23, 2022 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
सैम्को सिक्योरिटीज के एशा शाह का कहना है कि अगले हफ्ते निफ्टी हमें 16,800-18,100 के बीच कारोबार करता नजर आ सकता है।

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में जोरदार तेजी के बाद कल के कारोबार में निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। लगातार दूसरे हफ्ते यह लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी में कल एक 150 अंकों के गिरावट के साथ शुरुआत की थी। हालांकि शुरुआत के कुछ घंटों के कारोबार में इसने रिकवरी की कोशिश की। लेकिन निफ्टी की यह कोशिश फाइनली नाकाम साबित हुई और बाजार करीब दिन के निचले स्तरों के आसपास बंद हुआ। निफ्टी कल 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 17,171.95 पर बंद हुआ था। वहीं BSE 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 57,197.15 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में भी कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर 76.94 के स्तर पर बंद हुआ था।

लाइव मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक ग्लोबल बाजार पर दबाव का असर कल भारतीय बाजारों पर देखने को मिला था। बता दें कि गुरुवार को फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा था कि मई में होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों में .50 फीसदी की बढ़त मुमकिन है। उन्होंने ये भी कहा था कि इस मामले में थोड़ा जल्दी करना उपयुक्त रहेगा क्योंकि महंगाई काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

अब आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल


HDFC सिक्योरिटीज के दीपक जसानी का कहना है कि NSE पर वॉल्यूम निचले स्तर पर बना हुआ है। भारतीय बाजार आशा और निराशा के बीच दो पाटों में फंसा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ तो यह उम्मीद है कि पूर्वी यूरोप का जियो पोलिटिकल संकट जल्द ही खत्म हो सकता है। दूसरी तरफ यह डर है कि जल्द ही हमें मौद्रिक नीतियों में कड़ाई देखने को मिल सकती है। कल के कारोबार में डेली चार्ट पर निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। यह पिछले दिन बने अपसाइड गैप को भरता नजर आया। जिससे बाजार में तेजी की संभावना को चोट लगी है। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर गिरावट के बाद एक डोजी बना लिया है। जो इस बात का संकेत है कि बाजार की कमजोरी पर कुछ विराम लग सकता है। जब तक 16,824 का निचला स्तर नहीं टूटता तब तक बाजार आने वाले हफ्ते में भी हमें 16,958-17392 के बीच झूलता नजर आ सकता है।

सौरभ मुखर्जी ने कहा- "कोई और बैंक नहीं कर सकता HDFC Bank की बराबरी, मर्जर से लंबी अवधि में मिलेगा तगड़ा मुनाफा"

HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 17,000-16,800 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगले हफ्ते हमें निचले स्तरों से बाउंस बैक देखने को मिल सकता है।

सैम्को सिक्योरिटीज के एशा शाह का कहना है कि अगले हफ्ते निफ्टी हमें 16,800-18,100 के बीच कारोबार करता नजर आ सकता है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ 16,800 का लेवल तोड़ता है तो फिर शॉर्ट टर्म के लिए बाजार में और कमजोरी आ सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।