मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (Marcellus Investment Managers) के मुख्य निवेश अधिकारी (chief investment officer (CIO) सौरभ मुखर्जी (Saurabh Mukherjea) ने एचडीएफसी-एचडीएफसी (HDFC-HDFC Bank) मर्जर के बारे में उभरती चिंताओं, HDFC twins के शेयरों में तेज गिरावट, अंडरपरफॉर्मर्स नेस्ले (Nestle) और एशियन पेंट्स (Asian Paints)और कंजम्शन कंपनियों के लिए चौथी तिमाही में मार्जिन में कमी के बारे में CNBC-TV18 से विस्तार से चर्चा की।
पेश है उनसे बातचीच के संपादित प्रमुख अंशः-
HDFC Bank के ग्रोथ आउटलुट की चिंताओं को किया खारिज
HDFC-HDFC Bank मर्जर की योजना के बाद उभरती चिंताओं और गिरते शेयर के भाव से होने वाली दिक्कतों को सौरभ मुखर्जी ने खारिज कर दिया। उन्होंने इसके अर्निंग ग्रोथ आउटलुक की आलोचना नहीं की। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक लंबी अवधि में अपने निवेशकों को हाई प्रीमियम देता रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि एचडीएफसी बैंक पिछले 5 सालों से प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर का आउटपरफॉर्मर रहा है। उनका मानना है कि इस समय का स्टॉक प्राइस मूवमेंट क्षणिक है। वहीं बेहतर एसेट क्वालिटी निवेशकों के लिए रिटर्न को बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को करीब 20 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।
कोई और बैंक नहीं कर सकता HDFC Bank की बराबरी
Marcellus Investment के सौरभ मुखर्जी ने कमोजर ऑपरेटिंग प्रॉफिट के मुद्दे पर भी बैंक का बचाव करते हुए कहा कि हमें हमेशा उन कंपनियों के साथ खड़े होना चाहिए जिन्होंने दशकों से अपने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। हमें 20-25 प्रतिशत का रिटर्न देने वाली कंपनियों को सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में उन्हें कोई और दूसरा बैंक नजर नहीं आता जो एचडीएफसी की बराबरी कर सके।
HDFC twins मर्जर का किया समर्थन
सौरभ मुखर्जी ने एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के मर्जर का बचाव किया। उन्होंने कहा भले ही इस समय स्टॉक्स पर दबाव नजर आ रहा है लेकिन आगे इसमें तेजी नजर आयेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस मर्जर से दो मुनाफे वाले बिजनेस एक हो जायेंगे। हमें भविष्य में इसमें बड़ी ग्रोथ देखने को मिलेगी।
Nestle India and Asian Paints पर हैं बहुत ज्यादा बुलिश
सौरभ मुखर्जी अपने सेक्टर के मार्केट लीडर दोनों स्टॉक्स पर बहुत बुलिश हैं। उन्होंने कहा कि नेस्ले (Nestle) शेयर का मूल्य पिछले 5 सालों में चक्रवृद्धि तरीके से बढ़ा है। इसका मुनाफा चक्रवृद्धि रूप से 22-23 प्रतिशत बढ़ा है। अनिवार्य रूप से खरीदारी किये जाने वाले प्रोडक्ट्स सेगमेंट में ये मार्केट लीडर हैं।
वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints) के परफॉर्मेंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के मार्जिन पर दबाव लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। एशियन पेंट्स के शेयर का भाव पिछले 12 महीनों में चक्रवृद्धि तरीके से बढ़ा है। पिछले 4-5 सालों में ये शेयर तेजी से ऊपर चढ़ा है।
हालांकि सौरभ ने ये भी कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई ने दोनों कंपनियों के कारोबार के उत्साह को कम किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )