Get App

Fortis Healthcare का हॉस्पिटल बिजनेस 50% बढ़ने से शेयर में दिखी 3% की रैली

Fortis Healthcare डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय की आय पिछली तिमाही के 372.3 करोड़ रुपये 11 प्रतिशत घटकर 332.6 करोड़ रुपये हो गया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 6:41 PM
Fortis Healthcare का हॉस्पिटल बिजनेस 50% बढ़ने से शेयर में दिखी 3% की रैली
Fortis Healthcare के अस्पताल व्यवसाय में सुधार नजर आया जबकि Omicron घटने के कारण डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय घटा

हॉस्पिटल सेक्टर के दिग्गज कंपनियों में से एक फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयरों में सोमवार को 3 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। तिमाही आधार पर कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मार्जिन में सुधार नजर आया। जिसके बाद आज शेयर में तेजी नजर आई।

आज एक समय बीएसई पर स्टॉक 2.93 प्रतिशत बढ़कर 272.95 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने शुक्रवार को अपनी Q1 FY23 नतीजों की घोषणा की। अस्पताल व्यवसाय में सुधार दिखा, हालांकि Omicron कंट्रोल होने के कारण डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय कमजोर नजर आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें