Get App

ICICI Securities की इन 2 फॉर्मा शेयरों में है खरीद की सलाह, जानिए क्या है टारगेट और स्टॉपलॉस

आईसीआईसीआईसी सिक्योरिटी ने इन आधारों पर डॉ रेड्डीज की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए ₹5,359 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2022 पर 5:02 PM
ICICI Securities की इन 2 फॉर्मा शेयरों में है खरीद की सलाह, जानिए क्या है  टारगेट और स्टॉपलॉस
बता दें कि हाल ही में डॉ रेड्डीज ने वर्तमान में ल्यूपिन द्वारा बेची जाने वाली सिडमस ब्रांड का अधिग्रहण किया था।

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने अपने एक नोट में हाइलाइट किया है कि Novartis AG ने Reddy’s Laboratories और JB Chemicals & Pharmaceuticals (JBCPL) के साथ अपने वाल्सार्टन (Valsartan ) और साक्यूबिट्रिल(Sacubitril ) कार्डियोवैस्कुलर कॉर्बिनेशन के लिए एक करार किया है। इस पेटेंट मॉलिक्यूल के कारोबार में वित्त वर्ष 2019-21 के दौरान सालाना आधार पर करीब 38 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। यह कार्डियोलॉजी सेगमेंट का सबसे तेजी से ग्रोथ करता मॉलिक्यूल है।

लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक आईसीआईसीआईसी सिक्योरिटी ने इन आधारों पर डॉ रेड्डीज की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए ₹5,359 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं JB Chemicals के लिए भी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए भी ₹1,963 रुपये का टारगेट दिया है।

बता दें कि हाल ही में डॉ रेड्डीज ने वर्तमान में ल्यूपिन द्वारा बेची जाने वाली सिडमस ब्रांड का अधिग्रहण किया था। भारतीय जनेरिक ड्रग मेंकर Dr Reddy’s Laboratories ने ग्लोबल फार्मास्यूटिकल दिग्गज Novartis AG ने उसके कार्डियोवैस्कुलर ब्रांड सिडमस (Cidmus ) के अधिग्रहण के लिए एक करार किया है। यह सौदा 463 करोड़ रुपये का है।

बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले डॉ रेड्डीज ने स्विट्ज़रलैंड स्थित इस ग्लोबल हेल्थ केयर कंपनी के साथ उसकी जानमानी दवाओं सेल्स और डिस्ट्रीब्यूएशन के लिए एक करार किया था। इन दवाओं में वोवरन रेंज, कैल्शियम रेंज और मेथरजिन जैसे दवाएं शामिल है। Novartis AG के साथ हुए नए एग्रीमेंट के तहत डॉ रेड्डीज को भारत में सिडमस (Cidmus ) ट्रेंडमार्क का अधिकार ट्रांसफर किया जाएगा। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में समाप्त 12 महीनों के दौरान भारत में सिडमस (Cidmus ) का बाजार 136.4 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें