बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच ये 7 स्टॉक्स हैं Axis Securities की पसंद, इनमें 68% तेजी का भरोसा

एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि आगे हमें कंपनियों की अर्निंग में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है लेकिन कुछ सेक्टरों की ग्रोथ पर दबाव देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 12:49 AM
Story continues below Advertisement
एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि आगे हमें कंपनियों की अर्निंग में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है लेकिन कुछ सेक्टरों की ग्रोथ पर दबाव देखने को मिल सकता है।

Axis Securities top picks:  भारतीय इक्विटी बाजार में शुरुआती 6 महीनों में निवेशकों को हाथ निराशा ही लगी है। कमजोर ग्लोबल संकेतों , पूर्वी यूरोप के जियोपॉलिटिकल तनाव इसकी वजह से कच्चे तेल और दूसरी कमोडिटीज की कीमतों में आई जोरदार बढ़त और बढ़ती महंगाई कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से भारत सहित दुनियाभर के बाजार दबाव में नजर आ रहा है। बढ़ती महंगाई का डर पूरी दुनिया पर हावी है। जिसके चलते तमाम केंद्रीय बैंक महंगाई पर शिकंजा कसने के लिए अपने दरों में बढ़ोतरी कर रहे है।

जानकारों का मानना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का यह दौर अपने साइड इफेक्ट के तौर पर ग्लोबल इकोनॉमी पर मंदी का ट्रिगर ऑन कर सकता है।जिसके चलते भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। एक्सिस सिक्योरिटी ने कहा है कि जब तक महंगाई और डिमांड से जुड़ी समस्याएं कम नहीं हो जाती तब तक बाजार वेट एंड वॉच के मूड़ मे रहेगा।

एक्सिस सिक्योरिटीज का यह भी मानना है कि भारतीय बाजारों पर ग्लोबल कमजोरी का असर तो देखने को मिलेगा लेकिन इसकी स्थिति दूसरी बाजारों की तुलना में बेहतर रहेगी। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि आगे हमें कंपनियों की अर्निंग में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है लेकिन कुछ सेक्टरों की ग्रोथ पर दबाव देखने को मिल सकता है।


एक्सिस सिक्योरिटीज ने जुलाई महीने के अपने टॉप पिक्स जारी किए है। आइए डालते है इनपर एक नजर।

ICICI Bank | एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1000 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 42 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Bajaj Auto | एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 4,200 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 16 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

जून में सर्विस PMI 58.9 से बढ़कर 59.2 पर आई, अप्रैल 2011 के बाद दिखी सबसे बड़ी तेजी

Tech Mahindra | एक्सिस सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा में Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,700 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 68 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Maruti Suzuki | एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 9,800 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 17 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

State Bank of India | एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 665 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 42 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Bharti Airtel | एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 900 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 34 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Cipla | एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,125 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 18 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।