Get App

मोतीलाल ओसवाल की इस आईटी स्टॉक में 4220 रुपये के टार्गेट के लिए हैं खरीद की सलाह, चमका सकता है आपका भी पोर्टफोलियो

मोतीलाल ओसवाल ने इन तर्को के आधार पर TCS जैसे दिग्गज आईटी स्टॉक में 17 फीसदी के अपसाइड के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2021 पर 1:23 PM
मोतीलाल ओसवाल की इस आईटी स्टॉक में 4220 रुपये के टार्गेट के लिए हैं खरीद की सलाह, चमका सकता है आपका भी पोर्टफोलियो
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बदलाव और डिजिटलाइजेशन पर बढ़ते फोकस के चलते आगे कंपनियों के टेक बजट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

एनालिस्ट का अनुमान है कि मीडियम टर्म में आगे हमें आईटी कंपनियों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। इस समय तमाम कंपनियां क्लाउंड आधारित अपग्रेडेशन के साइकिल से गुजर रही है जिसको देखते हुए आगे आईटी कंपनियों को बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए जानेमाने ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की TCS में खरीदारी की सलाह है। इसका कहना है कि कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बदलाव और डिजिटलाइजेशन पर बढ़ते फोकस के चलते आगे कंपनियों के टेक बजट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिससे आईटी सेक्टर में 5-6 फीसदी की incremental ग्रोथ आती दिखेगी।

52 वीक लो के करीब नजर आ रहें इस स्टॉक में प्रभुदास लीलाधर की है खरीद की सलाह, क्या करेंगे आप निवेश?

मोतीलाल ओसवाल ने इन तर्को के आधार पर TCS जैसे दिग्गज आईटी स्टॉक में 17 फीसदी के अपसाइड के लिए खरीदारी की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अगले 1 साल में टीसीएस का शेयर हमें वर्तमान 3604 रुपये से 17 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 4220 रुपये तक का रास्ता तय करता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें