Get App

इस मल्टीबैगर NBFC ने 40% डिवीडेंड का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी रिकॉर्ड तिथि

कंपनी की 37वीं एजीएम वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए 28 जून 2022 को होगी। रजिस्टर ऑफ मेंबर्स बुधवार 22 जून 2022 से मंगलवार 28 जून 2022 तक बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 11:38 AM
इस मल्टीबैगर NBFC ने 40% डिवीडेंड का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी रिकॉर्ड तिथि
डिवीडेंड उन शेयरधारकों को ही मिलेगा जिनके नाम 21 जून 2022 तक रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होंगे

NBFC कंपनी Morarka Finance की हाल ही में हुई बोर्ड मीटिंग में 40 फीसदी यानी 10 रुपए फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 4 रुपए डिवीडेंड की सिफारिश की गई है जो आगामी एजीएम में सदस्यों के मंजूरी के अधीन है। ये डिवीडेंड उन शेयरधारकों को ही मिलेगा जिनके नाम 21 जून 2022 तक रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होंगे यानी दूसरे शब्दों में कहें तो इस डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि 21 जून 2022 होगी।

कंपनी की 37वीं एजीएम वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए 28 जून 2022 को होगी। रजिस्टर ऑफ मेंबर्स बुधवार 22 जून 2022 से मंगलवार 28 जून 2022 तक बंद रहेंगे।

डिविडेंड के ऐलान के मौके पर बोलते हुए कंपनी के डायरेक्टर बीजे महेश्वरी ने कहा कि हम इस मौके पर अपने उन सभी शेयरधारकों को धन्यावाद देते हैं जिन्होंने Morarka Finance में अपना विश्वास बनाए रखते हुए इसकी विकास यात्रा में अहम योगदान किया है। हम अपने शेयरधारकों के लिए वैल्यू क्रिएट करने NBFC सेक्टर में अपनी लीडरशिप बनाए रखने पर अपना फोकस कायम रखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें