Multibagger stock: स्टॉक में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करने जैसा ही होता है। दिग्गज निवेशक Charlie Munger के मुताबिक किसी अच्छे स्टॉक को खरीद कर ज्यादा से ज्यादा समय तक उसमें टिका रहना चाहिए। गौरतलब है कि Charlie Munger वॉरेन बफेट के बिजनेस पार्टनर है। अपने इस कथन के माध्यम से वह निवेशकों को यह समझना चाहते है कि लॉन्ग टर्म के नजरिए से निवेश करने से ज्यादा बेहतर रिटर्न हासिल होता है। लॉन्ग टर्म निवेश रणनीति के साथ समय समय पर मिलने डिविडेंड जैसे फायदे भी मिलते है।
बाजार दिग्गजों का यह भी कहना है कि किसी स्टॉक में लंबे समय तक टिके रहने से जोखिम को कम करने में भी सहायता मिलती है। लंबी अवधि के निवेश के फायदे को समझने के लिए हम Rama Phosphates के शेयरों पर नजर डाल सकते है। यह फर्टिलाइजर स्टॉक 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक में रहा है ।इस अवधि में इसने अपने शेयर धारको को 235 फीसदी का रिटर्न दिया। हालांकि यह कोई अकेला ऐसा साल नहीं रहा जब इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शानदार रिटर्न दिया हो। इस स्टॉक का इतिहास शानदार रिटर्न देना का रहा है।
अगर किसी ने इस स्टॉक में 1 दशक पहले या उसके कुछ पहले निवेश किया होगा तो वह मालामाल हो गया है। हालांकि पिछले 1 महीने से यह स्टॉक दबाव में चल रहाहै। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 400 रुपये से फिसकर 361 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने के दौरान भी यह साइडवेज रहा है। इस अवधि में इसमें अपने शेयर धारकों को 8 फीसदी का मामूली रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 1 साल में इस स्टॉक ने अल्फा रिटर्न दिया है। 1 साल में इसने 235 फीसदी का रिटर्न दिया है और यह 108 रुपये से बढ़कर 361 रुपये पर आ गया है। वहीं पिछले 5 साल में यह स्टॉक 75.95 रुपये से बढ़कर 362 रुपये पर आ गया है। और इस दौरान 380 फीसदी का रिटर्न दिया है।
10 साल में यह स्टॉक 51 रुपये से 362 रुपये पर आ गया है। 10 साल में इसने 610 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 19 साल में यह शेयर 2 रुपये से बढ़कर 362 रुपये पर आ गया है और इस दौरान 18000 फीसदी का रिटर्न दिया है।
अब अगर इस स्टॉक की शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे 3.35 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं किसी ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 4.80 रुपये मिल रहे होते। वहीं किसी 10 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 7.10 लाख रुपये मिल रहे होते ।
वहीं अगर किसी ने 19 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 1.81 करोड़ रुपये मिल रहे होते।
बाजार दिग्गज अभी भी इस स्टॉक पर बुलिश है। IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि Rama Phosphates का शेयर पिछले 8 महीने में 300-400 रुपये की रेंज में है। इस स्टॉक का लॉन्ग टर्म पॉजिटीव बना हुआ है। किसी गिरावट में इस स्टॉक में 274 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 400-450 रुपये के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। वहीं इसका मध्यम अवधि का टार्गेट 500-550 रुपये का होगा।