Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल यह स्टॉक अपने 52 वीक के निचले स्तर के करीब, एक्सपर्ट्स दे रहें खरीदारी की सलाह, जानिए वजह?

GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि 725-750 रुपये के आसपास मिलने पर इस स्टॉक में 1000-1100 रुपये के 6 महीने के लिए लक्ष्य के लिए 640 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

अपडेटेड Feb 19, 2022 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
सुमीत बगड़िया ने यह भी चेतावनी दी कि अगर यह स्टॉक 710 रुपये का सपोर्ट तोड़ता है तो फिर इसमें 660-650 रुपये का निचला स्तर भी देखने को मिल सकता है।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल Star Health Insurance 10 दिसंबर 2021 को भारतीय बाजार में लिस्ट हुआ था। इस स्टॉक की लिस्टिंग खराब हुई थी लेकिन लिस्टिंग केबाद के दिनों में इस शेयर में खरीदारी आती दिखी और यह 940 रुपये प्रति शेयर तक जाता दिखा। जो अभी भी इसका लाइफ टाइम हाई है। अपने लाइफ टाईम के हाई को छुने के बाद से ही इस शेयर में लगातार दबाव देखने को मिल रहा है और वर्तमान में यह शेयर 712.15 रुपये प्रति शेयर के अपने 52 हफ्तों के लो के करीब नजरआ रहा है। ऐसे में रिटेल निवेशक को लग सकता है कि इसमें काफी गिरावट हो चुकी है और अब इस स्टॉक में खरीदारी की जानी चाहिए। बता दें कि यह स्टॉक 900 रुपये के अपने अपर प्राइस बैंड से 20 फीसदी नीचे फिसल गया है।

आइए जानते है अब इस स्टॉक पर क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

GCL Securities रवि सिंघल का कहना है कि कोविड के दौरान अधिकांश इंश्योंरेस कंपनियों को अपनी प्रोविजनिंग बढ़ानी पड़ी। इस दौरान कोविड के बढ़ते मामलों के चलते क्लेम में एकाएक बढ़ोतरी आई। जिससे इन कंपनियों पर दबाव आया। Star Health इसका अपवाद नहीं था लेकिन कोविड के मामलों में गिरावट आने के साथ ही उम्मीद है कि Star Health में प्रॉफिट में प्रोविजनिंग में कमी आने के चलते जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में उम्मीद है कि आनेवाले तिमाही में कंपनी के नतीजे काफी मजबूत रहेगी।


यह भी पढ़े-  Multibagger stock: 2 रुपये वाले इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 19 साल में 1 लाख रुपये को बनाए 1.81 करोड़ रुपये, आइए डालते है एक नजर

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि शॉर्ट टर्म नजरिए से पैसे लगाने वाले निवेशकों को कुछ सेशन तक इंतजार करना चाहिए। चूंकि यह स्टॉक 710-750 रुपये के छोटे दायरे में चक्कर लगा रहा है। इस दायरे के किसी भी तरफ कोई ब्रेकडाउन या ब्रेकआउट आने पर भी इस स्टॉक की दिशा तय होगी। अगर यह स्टॉक क्लोजिंग बेसिस पर 750 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट देता है तो 710 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 825 -850 रुपये के श़ॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए इसमें खरीदारी करनी चाहिए।

सुमीत बगड़िया ने यह भी चेतावनी दी कि अगर यह स्टॉक 710 रुपये का सपोर्ट तोड़ता है तो फिर इसमें 660-650 रुपये का निचला स्तर भी देखने को मिल सकता है।

GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि 725-750 रुपये के आसपास मिलने पर इस स्टॉक में 1000-1100 रुपये के 6 महीने के लिए लक्ष्य के लिए 640 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

बताते चलें कि of Star Health Insurance में राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला कीसंयुक्त हिस्सेदारी 10,07,53,935 इक्विटी शेयरों की यै 17.50 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।