टाइनटन (TITAN) के नतीजे मिलेजुले रहे। कंपनी के मुनाफे में 7 परसेंट की कमी नजर आई। लेकिन आय 2 परसेंट बढ़ी। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए प्रति शेयर 7.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। वहीं कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस कमजोर रहा।

टाइनटन (TITAN) के नतीजे मिलेजुले रहे। कंपनी के मुनाफे में 7 परसेंट की कमी नजर आई। लेकिन आय 2 परसेंट बढ़ी। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए प्रति शेयर 7.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। वहीं कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस कमजोर रहा।
टाइटन का वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही में मुनाफा 7.2 प्रतिशत घटकर 491 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 529 करोड़ का मुनाफा हुआ था। टाइटन का मुनाफा बाजार अनुमानों से कमजोर रहा है।
टाइटन की आय वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 7,276 करोड़ रुपये रही। कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस मार्च तिमाही में 4.1 प्रतिशत घटकर 6,132 करोड़ रुपये रहा। कोविड की वजह से कई स्टोर्स बंद रहने का असर कंपनी के तिमाही नतीजों पर देखने को मिला।
टाइटन के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 2.94 प्रतिशत गिरकर 2,386.00 रुपये पर बंद हुए।
Brokerages on Titan
MS की Titan पर राय
MS ने Titan पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2720 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी के लिए Q4 में डिमांड का माहौल चुनौतीपूर्ण था। वहीं अप्रैल में अच्छे ट्रेंड के बाद FY23 के लिए पॉजिटिव आउटलुक देखने को मिला है।
Jefferies की Titan पर राय
Jefferies ने Titan पर होल्ड रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से कम रहे हैं। कंपनी की ज्वेलरी मार्जिन उम्मीद से नीचे रही है। कंपनी के मैनेजमेंट ने 12-13% ज्वेलरी मार्जिन गाइडेंस बरकरार रखा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।