दो सत्रों की तेज गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छी रौनक दिख रही है। निफ्टी 17150 और बैंक निफ्टी 36500 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी ने दूसरे दिन भी बेहतर परफॉर्मेंस दिखाया। निफ्टी में 17000 की कॉल में अनवाइंडिंग दिख रही है। वहीं 17100 की पुट में सबसे ज्यादा राइटिंग दिख रही है। दूसरी ओर बैंक निफ्टी में 36500 की कॉल और पुट दोनों में सबसे ज्यादा राइटिंग नजर आ रही है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा हैं। शिवांगी ने अपने शानदार कॉल्स से साथ जोरदार कमाई वाला सस्ता ऑप्शन भी बताया।
