SGX Nifty से मिल रहे संकेतों के अंदाजा लगता है कि भारतीय बाजारों की शुरुआत आज सपाट चाल के साथ हो सकती है। उधर कल बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट कायम रहा था। सेंसेक्स-निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 629.91 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 55,397.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 180.30 अंक यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 16,520.85 के स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था क्योंकि क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से नीचे हुई थी।
