8 दिसंबर यानी कल के कारोबार में बाजार में 1.7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। आरबीआई द्वारा नरम नीतियों का दौर बनाए रखने, एशियाई बाजार से अच्छे संकेतों और चौतरफा खरीदारी के दम पर कल लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली।
8 दिसंबर यानी कल के कारोबार में बाजार में 1.7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। आरबीआई द्वारा नरम नीतियों का दौर बनाए रखने, एशियाई बाजार से अच्छे संकेतों और चौतरफा खरीदारी के दम पर कल लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली।
निफ्टी कल लगभग 300 अंक की बढ़त के साथ 17,470 के स्तर पर बंद हुआ जो 25 नवंबर के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। वहीं सेसेंक्स 1,000 से ज्यादा अंकों की बढ़त लेकर 58,650 पर बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों में भी कल खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और स्म़ॉलकैप इंडेक्स 1.8 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कल के कारोबार में Biocon और MCX India फोकस में रहे थे। ये दोनों स्टॉक एफएंडओ सेगमेंट के टॉप 3 गेनर में शामिल रहे थे। Biocon में कल 6.27 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी और यह 382.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं MCX India 5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,703.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
दूसरे स्टॉक पर नजर डालें तो कल Bajaj Healthcare में भी एक्शन देखने को मिला था और यह 19.66 फीसदी की बढ़त के साथ 411.10 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि Polyplex Corporation ने रिकॉर्ड हाई हिट करते हुए पहली बार 2000 रुपये का लेवल पार कर लिया था और कारोबार के अंत में 9.43 फीसदी की बढ़त के साथ 2,001.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए देखते है अब इन शेयरों पर क्या है Globe Capital Markets के गौरव शर्मा की राय
MCX India- इस स्टॉक में अभी भी तेजी का ट्रेड कायम है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स वर्तमान भाव पर भी इस शेयर में खरीदारी कर सकते है। आनेवाले हफ्ते में ही इस स्टॉक में 2250 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। इसके लिए 2000 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए।
Bajaj Healthcare- जुलाई 2021 से यह शेयर नेगेटिव रुझान के साथ कारोबार कर रहा है। बुधवार को इस स्टॉक में मजबूत रिकवरी आती दिखी और डे ट्रेड में स्टॉग वॉल्यूम के चलते इस स्टॉक में 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला। स्टॉक का करेंट चार्ट पैटर्न इस बात की ओर संकेत कर रहा है इमीडिएट नियरटर्म में इस शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सलाह है कि वह वर्तमान भाव पर इस स्टॉक में 460-485 रुपये के नियर टर्म टार्गेट के लिए खरीदारी कर सकते है। इसके लिए 360 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Biocon- इस शेयर पर गौरव शर्मा की राय है कि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स इस स्टॉक में वर्तमान भाव पर खरीदारी कर सकते है। आगे आनेवाले हफ्तो में इस स्टॉक में 400-440 रुपये का लेवल आसानी से देखने को मिल सकता है। अगर लंबी अवधि के लिए इसको होल्ड करते है तो इसमें 480 रुपये का लेवल भी मुमकिन है। इसके लिए 350 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Polyplex Corporation- Polyplex Corporation में गौरव शर्मा की गिरावट में खरीदारी की सलाह है। गौरव शर्मा का मानना है कि 2,200-2,400 का लेवल आसानी से देखने को मिल सकता है। इसके लिए 1700 रुपये पर स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।