19 मई को बीयर्स एक बार फिर पूरी ताकत से बुल्स पर हमला करते नजर आए। 19 मई यानी कल के कारोबार में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और इन सबके कारण आ सकते वाली मंदी का डर दुनिया भर के बाजारों पर हावी रहा। कारोबार के अंत में कल BSE Sensex 1416 अंक यानी 2.6 फीसदी टूटकर 52792 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 431 अंक यानी 2.65 फीसदी की गिरावट के साथ 15809 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया।
दिग्ग्जों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
वोलैटिलिटी एक बार फिर 25 के स्तर के ऊपर चली गई है। जिससे मंदड़ियों को और ताकत मिल रही है। साथ ही बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बने रहने का संकेत मिल रहा है। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 10.14 फीसदी की बढ़त के साथ 24.56 के स्तर पर पहुंचता नजर आया।
कल के मंदी के महौल में कुछ स्टॉक बहती धारा के विपरीत दिशा में तैरते नजर आए। RCF यानी राष्ट्रीट केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर का शेयर 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 96.7 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 18 फीसदी भागा है। कैपलिन पॉइंट (Caplin Point Laboratories) में भी कल 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये 800.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 21 फीसदी चढ़ा है। इसी तरह CARE Ratings में भी कल 4 फीसदी की तेजी आई और ये 426 रुपए का स्तर छूता नजर आया।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की राय
RCF यानी राष्ट्रीट केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर
डेली और इंट्राडे चार्ट पर इस स्टॉक में तेजी का ट्रेंड कायम है। इसने वीकली चार्ट पर भी लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया है जो वर्तमान स्तरों से और तेजी आने का संकेत है। ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडरों के लिए 92 रुपए या 50 days SMA एक अहम स्तर है। अगर ये स्टॉक इस लेवल से ऊपर टिका रहता है तो फिर 100-110 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये 92 रुपए के नीचे फिसलता है तो कमजोरी देखने को मिल सकती है।
कैपलिन पॉइंट (Caplin Point Laboratories)
अब इस स्टॉक की दिशा साफ नहीं नजर आ रही है। तेजी करने वालों के लिए 810 रुपए का स्तर या इसका 200 days SMA काफी अहम है। अगर ये स्टॉक इस लेवल के ऊपर बंद होता है तो फिर इस स्टॉक में हमें 860-885 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। वहीं अगर ये स्टॉक 740 रुपए या अपने 50 days SMA के नीचे जाता है तो फिर इसमें 700-670 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
केयर रेटिंग्स (CARE Ratings)
पिछले गुरुवार को मीडियम टर्म करेक्शन के बाद केयर रेटिंग्स में तेज बाउंस बैंक देखने को मिला और ये 3 फीसदी भागा। हालांकि इस महीनें अब तक ये शेयर 11 फीसदी से ज्यादा टूटा है। पिछले कुछ हफ्तों से ये शेयर डेली चार्ट पर लगातार अपने 20 और 50 day SMA के नीचे बना हुआ है। इसमें करेक्शन कॉन्टीन्यूएशन फार्मेशन कायम है। इस स्टॉक का शॉर्ट-टर्म फार्मेशन अभी भी मंदी का ही है। इस स्टॉक के लिए 460 और 475 रुपए पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं, इसके लिए 405 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये स्टॉक 405 रुपए के नीचे क्लोज होता है तो इसमें और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और ये स्टॉक नीचे की तरफ 390-380 रुपए पर जाता नजर आ सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)