दलाल स्ट्रीट की लगाम एक बार फिर बीयर्स के हाथ में आ गई है। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के चलते भारी दबाव में नजर आ रहे हैं। हालांकि प्राइवेट बैंकों में कुछ खरीदारी आई है। कमजोर गलोबल संकेत भारतीय बाजारों पर अपना असर दिखा रहे हैं। आज के बाजार की हाल पर नजर डालें तो क्रूड की तेजी ने बाजार का मूड़ बिगाड दिया है। निफ्टी 18200 के नीचे फिसल गया है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी 105.15 अंक यानी 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 18007 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं सेंसेक्स 400.21 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 60,354.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।
