Get App

UltraTech Cement Q1 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 1584 करोड़, आय बढ़कर हुई 15,164 करोड़ रुपये

सालाना आधार पर UltraTech Cement के कंसोलिडेटेड मुनाफे में गिरावट जबकि सालाना आय में इजाफा देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 3:10 PM
UltraTech Cement Q1 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 1584 करोड़, आय बढ़कर हुई 15,164 करोड़ रुपये
UltraTech Cement का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन सालाना 73% से बढ़कर इस साल की जून तिमाही में 83% रहा

आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी मानी जाने वाली अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (UltraTech Cement Ltd) ने आज 22 जुलाई को अपने जून 2022 की तिमाही के लिए नतीजे घोषित कर दिये हैं। कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। जबकि कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट नजर आई है। जबकि सालाना आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

नतीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर अल्ट्राटेक सीमेंट का वित्तीय वर्ष 23 की जून तिमाही में मुनाफा 1584 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1249 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं सालाना आधार कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा जून तिमाही में घटकर 1584 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1702 करोड़ रुपये रहा था

सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलिडेटेड आय जून तिमाही में बढ़कर 15,164 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 11,830 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें