बाजार की तेजी में इन दो स्टॉक्स में और दिख सकती है अपसाइड, डीलिंग रूम्स में मिली खरीदारी की राय

इस ऑटो स्टॉक में डीलर्स को 2800-2825 के स्तर आने की उम्मीद है

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन 2 स्टॉक्स में डीलिंग रूम्स ने दी खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


बाजार में लगातार पांचवे दिन खरीदारी का मूड, ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ से जानें किन स्टॉक्स पर है इनकी नजर

EICHER MOTORS

डीलिंग रूम्स में इस ऑटो स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी गई है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक में BTST trade लेने की सलाह मिली है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 2800-2825 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। आज ऑटो स्टॉक में फंड बाईंग देखने को मिली है।

OBEROI REALTY

दूसरे स्टॉक के रूप में इस रियल्टी स्टॉक में ब्रोकरेजेस ने आज खरीदारी करवाई। डीलर्स ने इसमें पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी। डीलर्स को लगता है कि इसमें 940-950 के स्तर देखने को मिलेंगे। ओबेरॉय रियल्टी जल्द ही अपना ठाणे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाली है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।