Vedanta का शेयर 2% से ज्यादा मजबूत, अनिल अग्रवाल की कंपनी के कर्ज चुकाने के ‘भरोसे’ से मिला सपोर्ट

Vedanta Share Price : अरबपति अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज ने एक दिन पहले कहा था कि उसके बाद आगामी तिमाही में अपनी कर्ज से जुड़ी देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त साधन हैं। कंपनी ने इसके जरिये इनवेस्टर्स की कंपनी की कर्ज से जुड़ी चिंताओं को खारिज करने की कोशिश की है। इस बयान के बाद शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 1:20 PM
Vedanta share price : कंपनी ने यह भी कहा कि उसने मार्च 2023 तक लंबित अपनी सभी मैच्योरिटीज को पहले ही चुका दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Vedanta Share Price : वेदांता लिमिटेड के शेयर बुधवार, 1 मार्च को बीएसई पर इंट्राडे में 2 फीसदी से ज्यादा की रैली के साथ 275.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। दरअसल, अरबपति अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) ने एक दिन पहले कहा था कि उसके बाद आगामी तिमाही में अपनी कर्ज से जुड़ी देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त साधन हैं। कंपनी ने इसके जरिये इनवेस्टर्स की कंपनी की कर्ज से जुड़ी चिंताओं को खारिज करने की कोशिश की है। इस बयान के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। दोपहर 12.40 बजे वेदांता लि. का शेयर 2.10 फीसदी मजबूत होकर 274.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    मार्च 2023 की देनदारियां चुकाईं

    कंपनी ने यह भी कहा कि उसने मार्च 2023 तक लंबित अपनी सभी मैच्योरिटीज को पहले ही चुका दिया है। वेदांता रिसोर्सेज ने एक बयान में कहा, “कंपनी ने मार्च 2023 तक की सभी मैच्योरिटीज को पहले चुका दिया है और पिछले 11 महीने में 2 अरब डॉलर का कर्ज कम किया है। इस प्रकार, 3 साल में 4 अरब डॉलर के कर्ज घटाने के लक्ष्य का आधा पहले साल में हासिल कर लिया गया है।”


    Adani Group Stocks: रंग ला रही निवेशकों के साथ बातचीत, लगातार दूसरे दिन अदाणी ग्रुप के शेयरों में जमकर खरीदारी

    सरकारी कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के एक्विजिशन की योजना बाधित होने और अमेरिकी डॉलर में बड़ी मजबूती के बाद पिछले सेशन में वेदांता लिमिटेड के शेयर में भारी गिरावट रही थी।

    क्यों क्रेडिट रेटिंग को लग सकता है झटका

    एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि निकट भविष्य में माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) 2 अरब डॉलर जुटाने में या हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc Ltd) अपनी अंतर्राष्ट्रीय एसेट्स को बेचने में नाकाम रहती हैं तो कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को तगड़ा झटका लग सकता है।

    Hot Stocks : पीएनबी हाउसिंग सहित इन तीन शेयरों में लगाएं दांव, 2-3 हफ्ते में मिल सकता है 13% तक रिटर्न

    रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2 अरब डॉलर की फंड रेजिंग के साथ ही वेदांता लि. की एक यूनिट टीएचएल जिंक लि. (THL Zinc Ltd) की प्रस्तावित बिक्री की योजना पर ही उसकी सितंबर के बाद वित्तीय देनदारियों को पूरा करने की क्षमता निर्भर करेगी।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।