Hot Stocks : निफ्टी में खासी लंबी अवधि तक गिरावट देखने को मिली है और यह 200-डीएमए (day moving average) से नीचे फिसल गया है। हालांकि, इंडेक्स फ्यूचर्स में एफआईआई के लॉन्ग एक्सपोजर के 15 फीसदी के कई महीने के निचले स्तर पर पहुंचने, पुट/ कॉल रेश्यो 0.67 फीसदी होने और आरएसआई (relative strength index) के डेली चार्ट पर 30 पर पहुंचने के साथ मार्केट निकट भविष्य में खासा ओवरसोल्ड दिख रहा है। ऐसे में, बाजार में शॉर्ट कवरिंग के चलते तेजी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (रिसर्च) संतोष मीणा ने कहा कि ऊपर की तरफ निफ्टी में 17,450 पर तात्कालिक बाधा है और फिर 17,625 और 17,750 पर अगली बाधाएं नजर आती हैं। नीचे की तरफ, 17,130 पर तात्कालिक सपोर्ट नजर आता है। वहीं आगे 16,800 पर अहम सपोर्ट दिखता है।
संतोष मीणा की अगले 2-3 हफ्ते के लिए तीन बाई कॉल्स
PNB Housing Finance: Buy | LTP: Rs 597 | पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में 560 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 675 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
शेयर ने हाल में 595 रुपये का अहम होरिजोंटल रेजिस्टैंस तोड़ा है, जो तेजी के नए दौर की शुरुआत का संकेत हो सकता है।
20 डीएमए (571 रुपये) के तात्कालिक सपोर्ट के साथ, इसने 50-डीएमए (553 रुपये) को अच्छी तरह से बचाया है।
ABB India: Buy | LTP: Rs 3,217 | एबीबी इंडिया में 3,000 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3,550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
वेज फॉर्मेशन से ब्रेकआउट के बाद शेयर नए रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस समय पूरे कैपिटल गुड्स मार्केट में हलचल है और एबीबी 200-डीएमए (2,853) से ऊपर एक मजबूत बेस बनाने के बाद अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।
सभी मूमेंटम इंडिकेटर्स पॉजिटिव नजर आते हैं और मजबूत बुलिश ट्रेंड के संकेत मिलते हैं।
Lemon Tree Hotels: Buy | LTP: Rs 78 | लेमन ट्री होटल्स में 72 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 88 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
शेयर ने 72 रुपये पर एक मजबूत बेस बनाया है और अब ऊपर की तरफ ट्राइएंगुलर फॉर्मेशन पर ब्रेकआउट लेने के लिए तैयार है। इससे नए बुलिश मूमेंटम के संकेत मिलते हैं। हम इसके 88 और फिर 93 के स्तरों तक बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।