Stocks to Watch: 30 अक्टूबर को RIL, Jio, Coal India, Trent, Indigo समेत इन शेयरों पर पैनी नजर, बड़ी उठापटक के आसार

Stocks to Watch: आज, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीबी फिनटेक, सन फार्मा, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 8:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को SME सेगमेंट में 1 लिस्टिंग होने वाली है।

30 अक्टूबर को कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। लिस्ट में कोल इंडिया, इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, सुजलॉन समेत कई नाम शामिल हैं। इन शेयरों में बड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है। वजह हैं- तिमाही नतीजे, कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि। इसके अलावा शुक्रवार को SME सेगमेंट में 1 लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 15 शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीबी फिनटेक, सन फार्मा, गेल (इंडिया), आदित्य बिड़ला कैपिटल, डेल्हीवरी, वरुण बेवरेजेज, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, इंजीनियर्स इंडिया, जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीस (इंडिया), इंद्रप्रस्थ गैस, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट्स, नारायण हृदयालय, लोढ़ा डेवलपर्स, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, सिर्मा एसजीएस टेक्नोलॉजी, और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज।


31 अक्टूबर को इन कंपनियों के नतीजे

NTPC, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, मुथूट फाइनेंस, आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स, बिड़ला कॉर्पोरेशन, रेनबो चिल्ड्रन्स मेडिकेयर, श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी, ओम पावर ट्रांसमिशन और सिगाची इंडस्ट्रीज।

1 नवंबर को कौन सी कंपनियों के नतीजे

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और साई पैरेंटेरल्स

इन शेयरों पर रहेगी नजर

कोल इंडिया: जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही (Q2) में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 53% बढ़कर 6,516.1 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 20.9% बढ़कर 44,178.7 करोड़ रुपये हो गया।

इंटरग्लोब एविएशन: Q2 में कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर कम होकर 1,879.1 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 25.9% बढ़कर 23,363.8 करोड़ रुपये हो गया। EBITDAR 121% बढ़कर 2,460 करोड़ रुपये और EBITDAR मार्जिन 450 bps बढ़कर 10.5% हो गया।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 13.8% बढ़कर 522.9 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 19% बढ़कर 4,413.1 करोड़ रुपये हो गया।

ट्रेंट: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 25.4% बढ़कर 468.1 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 21.9% बढ़कर 5,873.1 करोड़ रुपये हो गया।

ब्लू स्टार: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 25.2% बढ़कर 123.9 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 21% बढ़कर 2,931 करोड़ रुपये रहा।

सुजलॉन एनर्जी: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 69.2% घटकर 394.2 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 26% बढ़कर 4,875.7 करोड़ रुपये हो गया।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 28.5% बढ़कर 218.8 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 13.5% घटकर 1,196.4 करोड़ रुपये हो गया।

वेदांता ऑयल एंड गैस: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 746 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी 92 करोड़ रुपये के घाटे में थी। रेवेन्यू 6.2% बढ़कर 2,488 करोड़ रुपये हो गया।

वेदांता पावर: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 83 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी 1689 करोड़ रुपये के घाटे में थी। रेवेन्यू 38.2% उछलकर 2,908 करोड़ रुपये हो गया।

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीस: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 68.2% घटकर 15.22 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 25.1% बढ़कर 270.8 करोड़ रुपये हो गया।

बोरोसिल: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 40.5% बढ़कर 31.9 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 7.5% बढ़कर 369.8 करोड़ रुपये रहा।

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 2.6% बढ़कर 130.8 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 17.1% बढ़कर 1,429.7 करोड़ रुपये हो गया।

दीपक नाइट्राइट: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 235% बढ़कर 397.7 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 61.8% बढ़कर 3,076.4 करोड़ रुपये रहा।

MTAR टेक्नोलॉजीस: Q2 में मुनाफा तिमाही आधार पर 19.1% बढ़कर 59.8 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 12.8% बढ़कर 406.8 करोड़ रुपये हो गया।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 12.9% बढ़कर 139.2 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 8.6% बढ़कर 167.1 करोड़ रुपये हो गया।

सैजिलिटी: CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमोटर 'सैजिलिटी BV' ब्लॉक डील में कंपनी में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। डील की वैल्यू 2,377 करोड़ रुपये रह सकती है। फ्लोर प्राइस 42.45 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बल्क डील्स

IIFL कैपिटल सर्विसेज: थेलेम पार्टनर्स ने थेलेम इंडिया मास्टर फंड के जरिए IIFL कैपिटल सर्विसेज के 31.24 लाख इक्विटी शेयर बेचे। यह बिक्री 108.7 करोड़ रुपये में हुई।

बिरलासाफ्ट: सोसाइटे जेनरल ने 16.47 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इन्हें 56.31 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज: निवेशक आशीष चुघ की पत्नी वर्षा चुघ ने 53,068 इक्विटी शेयर बेचे हैं। यह बिक्री 6.04 लाख रुपये में हुई।

SME लिस्टिंग

Core4 Engineers

Tata Group का शेयर बन सकता है रॉकेट, एनालिस्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

ये स्टॉक करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया

REC

सैजिलिटी

एडोर वेल्डिंग

DCM श्रीराम

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

डालमिया भारत

SJ कॉर्पोरेशन

सुप्रीम पेट्रोकेम

हाइपरसॉफ्ट टेक्नोलॉजीस

एमविल हेल्थ केयर

सियाराम सिल्क मिल्स

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स

सुप्रीम इंडस्ट्रीज

ट्राइडेंट लाइफलाइन

ये स्टॉक करेंगे एक्स-स्प्लिट ट्रेड

गैलेक्सी एग्रिको एक्सपोर्ट्स

मीनाक्षी इंडिया

बायबैक को लेकर इस स्टॉक के लिए एक्स-डेट

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।