Bharti Airtel के शेयरों में Q3 नतीजों के बाद क्या हो आपकी निवेश रणनीति, खरीदें, बेचे या बने रहें

जैफरीज ने भारती एयरटेल के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य 910 रुपये किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि FY22-24 में EBITDA में 20% सालाना ग्रोथ संभव है।

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 10:22 AM
ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने भी इस स्टॉक पर अपनी Buy कॉल दी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Q3 के नतीजे अचछे रहे है।

Bharti Airtel के शेयरों में आज यानी 09 फरवरी के शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। बता दें 08 फरवरी को कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश किए थे, जिसके मुताबिक कंपनी के नतीजे मिलजुले रहें। दिसंबर 2021 तिमाही के अंत में Bharti Airtel का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27% गिरकर 829.6 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बहुत कम है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को 1581.3 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट होगा।

कंपनी के ऑपरेटिंग ग्रोथ में अच्छी तेजी की वजह रही दिसंबर तिमाही में कीमतों में इजाफा करना। कंपनी का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) तिमाही-दर-तिमाही में 6.5% बढ़कर 163 रुपए प्रति यूजर हो गया है।

टेलीकॉम कंपनी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.4% बढ़कर 29,866 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक रहा है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को दिसंबर तिमाही में 29,801 करोड़ रुपए का रेवेन्यू रह सकता है।


ऐसे में आइए डालते है इस स्टॉक पर एक नजर और जानते है Q3 नतीज के एलान के बाद ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक पर क्या राय दे रहे है।

CLSA

सीएलएसए ने स्टॉक पर Buy कॉल देते हुए इस स्टॉक का टार्गेट 915 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि तीसरी तिमाही में रेवेन्यू और EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा है। हालांकि रेवेन्यू और EBITDA का अनुमान बढ़ाया है। FY22 मुनाफे का अनुमान घटाया है जबकि FY24 तक कंसो EBITDA में 15% सालाना ग्रोथ की उम्मीद जताई है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Bharti Airtel, Kolte-Patil Developers, Indraprastha Gas और अन्य स्टॉक्स

Jefferies

जैफरीज ने भारती एयरटेल के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य 910 रुपये किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि FY22-24 में EBITDA में 20% सालाना ग्रोथ संभव है। भारतीय मोबाइल ARPU में 6% QoQ ग्रोथ ने सरप्राइस किया है। ब्रोकरेज हाउस ने रेवेन्यू और EBITDA का अनुमान 2% तक बढ़ाया है।

Goldman Sachs

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि नतीजे अनुमान के मुताबिक ही रहे है। कंपनी के मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर अपनी Buy कॉल दी है और इसके लिए 885 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Nomura

ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने भी इस स्टॉक पर अपनी Buy कॉल दी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Q3 के नतीजे अचछे रहे है। ARPU से मार्केट शेयर को सपोर्ट मिलेगा और सब्सक्राइबर मिक्स में सुधार होगा। इन सब को देखते हुए नोमुरा ने इस स्टॉक के लिए 855 रुपये का लक्ष्य दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।