Get App

JSW Energy, Cholamandalam Investment, Apollo Tyres में क्या करें, खरीदें, बेचें या रहें बने

Apollo Tyres एफएंडओ सेगमेंट का दूसरा सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ और यह 6 फीसदी की बढ़त के साथ 204 रुपये के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 12:11 PM
JSW Energy, Cholamandalam Investment, Apollo Tyres में  क्या करें, खरीदें, बेचें या रहें बने
कल के कारोबार में Cholamandalam Investment and Finance का शेयर एफएंडओ सेगमेंट का टॉप गेनर रहा।

2 ट्रेडिंग सेशन में गिरावट के बाद कल यानी 26 अप्रैल को बाजार में शानदार बाउंसबैक देखने को मिला। कल के कारोबार में auto, FMCG, metal, pharma और bank स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 776.72 अंक यानी 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 57,356.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 246.85 अंक यानी 1.46 फीसदी की मजबूती के साथ 17,200.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

कल के कारोबार में Cholamandalam Investment and Finance का शेयर एफएंडओ सेगमेंट का टॉप गेनर रहा। कल के कारोबार में यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त लेकर 764 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Apollo Tyres एफएंडओ सेगमेंट का दूसरा सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ और यह 6 फीसदी की बढ़त के साथ 204 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें