एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है छप्पर फाड़ कमाई
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए 17,050 - 17,000 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है। शॉर्ट टर्म ट्रेडरोँ को सलाह होगी कि वह पॉजिटिव नजरिया रखकर बाजार में कोई डिप मिलने पर खरीदारी की रणनीति अपनाए
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए 17,050 - 17,000 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है।
26 अप्रैल को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली और BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। रियल्टी, ऑटो, एनर्जी , फार्मा, PSE, FMCG, इंफ्रा शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। कल के कारोबार सेंसेक्स 776 अंक चढ़कर 57,356 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 246 अंक चढ़कर 17,200 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के बाजार की चाल पर नजर डालें तो ग्लोबल बिकवाली का शिकार भारतीय बाजार हुआ है। सेंसेक्स 400 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है और निफ्टी 17100 के नीचे फिसला है। मेटल, IT, FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। इस बीच रिलायंस ने एक और MILESTONE छुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ के पार निकला है और शेयर लाइफ टाइम पर शेयर पहुंचा है। इस बीच नतीजों के बाद बजाज फाइनेंस 5 परसेंट टूटा है। चौथी तिमाही में नए लोन लेने वालों में आई 15% की कमी आई है। हलांकि कंपनी का मुनाफा 80% बढ़ा है।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में रिलीफ रैली देखने को मिली। अब निफ्टी के लिए 17,300- 17,400 के ऊपरी स्तर को पार कर पाना थोडा मुश्किल हो सकता है। अगर निफ्टी में ऊपरी स्तर से फिर दबाव देखने को मिलता है तो यह अपने 16,800 के सपोर्ट लेवल को एक बार फिर छुता नजर आ सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए 17,050 - 17,000 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है। शॉर्ट टर्म ट्रेडरोँ को सलाह होगी कि वह पॉजिटिव नजरिया रखकर बाजार में कोई डिप मिलने पर खरीदारी की रणनीति अपनाए।
आज के इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है दमदार कमाई
Choice Broking के समीत चव्हाण की इंट्राडे पिक्स
City Union Bank or CUB:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 148 रुपये, स्टॉपलॉस 135 रुपये
BHEL: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 56- 58 रुपये, स्टॉपलॉस 51 रुपये
IIFL Securitie के अनुज गुप्ता की इंट्राडे पिक्स
JSW Steel: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 760 रुपये, स्टॉपलॉस 690 रुपये
Adani Power: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 310 रुपये, स्टॉपलॉस 268 रुपये
Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे पिक्स
EID Parry:537-543 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 570 रुपये, स्टॉपलॉस 520 रुपये
ITC: 259 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 275 रुपये, स्टॉपलॉस 250 रुपये
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे पिक्स
Biocon: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 432 रुपये, स्टॉपलॉस 400 रुपये
Titan Company:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 2620 रुपये, स्टॉपलॉस 2515 रुपये
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।