Get App

Wipro Q1 preview: सालाना मुनाफे में दिख सकती है 7-10% गिरावट, आय में 14-18% का हो सकता है इजाफा

टीसीएस और एचसीएल की तरह ही विप्रो के नतीजे भी कमजोर रह सकते हैं और मार्जिन पर दबाव भी दिख सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 5:43 PM
Wipro Q1 preview: सालाना मुनाफे में दिख सकती है 7-10% गिरावट, आय में 14-18% का हो सकता है इजाफा
CNBCTV18 poll के मुताबिक तिमाही आधार पर Q1FY23 में विप्रो की डॉलर आय में इजाफा देखने को मिल सकता है जबकि इसके EBIT में मामूली गिरावट नजर आ सकती है

भारत की टॉप चार आईटी सेवा कंपनियों में से एक विप्रो लिमिटेड (Wipro Limited) के जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही के लिए नतीजे कल यानी 20 जुलाई को घोषित किये जायेंगे। विप्रो के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए नतीजे कमजोर रहने की उम्मीद है। बता दें कि विप्रो की प्रतिद्वंदी कंपनियों टीसीएस (TCS) और एचसीएल (HCL) के नतीजे भी कमजोर देखने को मिले थे।

विभिन्न ब्रोकरेज की रिपोर्ट्स पर आधारित पोल के मुताबिक अजीम प्रेमजी की कंपनी विप्रो के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 7 से 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि आय में सालाना आधार पर 14-18 प्रतिशत की वृ्द्धि देखने को मिल सकती है। कंपनी की डॉलर आय 1% से ज्यादा बढ़ सकती है जबकि मार्जिन पर दबाव संभव है।

ब्रोकरेजेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,900–3,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। जबकि कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 21,300–21,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान 18,252 करोड़ रुपये की आय और 3,232 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें