Get App

KEC International पर यस सिक्योरिटीज को है जबरदस्त भरोसा, जानिए क्या है टारगेट और स्टॉपलॉस

यस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक के लिए 520 रुपये का टारगेट दिया है। KEC International का वर्तमान भाव 383 रुपये का है.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 4:55 PM
KEC International पर यस सिक्योरिटीज को है जबरदस्त भरोसा, जानिए क्या है टारगेट और स्टॉपलॉस
कंपनी की बैलेसशीट काफी बेहतर स्थिति में है। इसका ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी शानदार है।

पावर ट्रांसमिशन से जुड़े स्टॉक KEC International पर यस सिक्योरिटीज ने अपना भरोसा जताया। इस स्टॉक पर जारी नोट में यस सिक्योरिटीज ने कहा है कि यह स्टॉक इस पूरे साल साइडवेज से नेगेटिव रहा है। इस स्टॉक से ऐसी उम्मीद भी थी। क्योंकि KEC International पावर ट्रांसमिशन टावर कारोबार में है। जो कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का हिस्सा है। अब क्योंकि कोरोना के कारण पूरा इंफ्रासेक्टर दबाव में है। ऐसे में KEC International को भी कोविड -19 की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब कोरोना के मामले होने के साथ ही यस सिक्योरिटीज इस स्टॉक में लंबी अवधि में जोरदार तेजी आनी की उम्मीद है।

यस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक के लिए 520 रुपये का टारगेट दिया है। KEC International का वर्तमान भाव 383 रुपये का है। ऐसे में यस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि इस पावर इंफ्रा स्टॉक में लॉन्ग टर्म में वर्तमान स्तर से 39 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Marico Q4 Result: मुनाफा 13.2% बढ़कर 257 करोड़ रुपये पर रहा, आय 2,161 करोड़ रुपये पर रही

यस सिक्योरिटीज ने KEC International पर जारी अपने नोट में कहा है कि कंपनी को इंफ्रा स्ट्रक्चर में आगे आने वाले मौको पर जबरदस्त फायदा मिलेगा। इसका बिजनेस मॉडल काफी अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड है। इसके साथ ही T&D सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी अच्छी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें