Zomato के शेयर मिल रहे हैं Tomato के भाव पर, दिग्गजों से जानिए क्या अंधेरे में है इस स्टॉक का भविष्य या फिर चमकाएगा आपकी किस्मत!

एनालिस्ट की माने तो ब्याज दरों में इस बढ़ोतरी का सबसे पहले और सबसे बड़ा असर हाई वैल्यूएशन वाले इन नई पीढ़ी के टेक शेयरों पर ही देखने को मिलेगा.

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
1 महीने में Zomato के शेयर में 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और इसका मार्केट कैप 133,000 करोड़ से घटकर सोमवार की क्लोजिंग के मुताबिक 65,000 करोड़ रुपये पर आ गया है.

15 फरवरी 2022 को Zomato का शेयर पहली बार अपने इश्यू प्राइस से भी नीचे चला गया। इसकी वजह पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बाजार में आई लगातार बिकवाली रही। नई पीढ़ी के इंटरनेट आधारित टेक शेयरों में हाल के दिनों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। जानकारों का कहना है कि पूरी दूनिया में महंगाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दुनिया के तमाम बड़े देशों केंद्रीय बैंक महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की तैयार कर रहे हैं।

बाजार एनालिस्ट की माने तो ब्याज दरों में इस बढ़ोतरी का सबसे पहले और सबसे बड़ा असर हाई वैल्यूएशन वाले इन नई पीढ़ी के टेक शेयरों पर ही देखने को मिलेगा। बाजार इनके महंगे वैल्यूएशन को लेकर पहले से ही परेशान है। इस बीच यूक्रेन संकट ने भी बाजार का सेंटिमेंट बुरी तरह खराब कर दिया और उसके बाद बाजार में आई चौतरफा बिकवाली में नई पीढ़ी के टेक आधारित जोमैटो, नायका और पेटीएम जैसे शेयरों की खूब पिटाई हुई है।

पिछले 1 महीने में Zomato के शेयर में 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और इसका मार्केट कैप 133,000 करोड़ से घटकर सोमवार की क्लोजिंग के मुताबिक 65,000 करोड़ रुपये पर आ गया है।


Zomato की लिस्टिंग पिछले साल काफी धूमधड़ाके के साथ हुई थी और इसके बाद इसने पीछे मूड़कर नहीं देखा था और कुछ ही दिनों में यह दोगुना हो गया था लेकिन हाल ही में घाटे में चल रही नई पीढ़ी की टेक शेयरों से जुड़ी चिंता में तेजी देखने को मिली है और इन पर भारी दबाव देखने को मिला है।

तमाम मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि इस भारी गिरावट के दौर में टेक्नोलॉजी आधारित नए युग के इन शेयरों में खरीदारी का मौका हो सकता है। जानकारों का यह भी कहना है कि Zomato अपने कारोबार के विस्तार पर फोकस कर रही है। जिसके चलते इसका आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है। अधिकांश एनालिस्ट का मानना है कि वर्तमान भाव पर इस स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। अगले 12 महीने में यह स्टॉक दोगुना होता नजर आ सकता है।

तमाम मिड, स्मॉलकैप शेयर अपने 52 वीक हाई से 20-30% नीचे, मोतीलाल ओसवाल से जानिए कहां की जानी चाहिए खरीदारी

लेकिन जानकारों को यह भी कहना है कि कंपनी को एक ऐसा बिजनेस मॉडल विकसित करना होगा जो रेस्टोरेंट और दोनों के लिए फायदेमंद हो। क्योंकि आपके लिए खाना बनाने वाले रेस्टोरेंट नहीं होगे तो आप फूड डिलवरी कैसे कर पाएंगे। जानकार यह सलाह उन खबरों के आधार पर दे रहे हैं जिनमें अक्सर यह कहा जाता है कि कभी रेस्टोरेंट के लिए एक वरदान के रूप में शुरु हुआ Zomato आज उनके लिए बिग बैड बुली (दबंगई करने वाला दादा) बन गया है।

(ये लेख Equitymaster.com से साभार अनुवादित है.)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।