Zomato के शेयर आज 5% गिरकर 67 रुपए पर आए लेकिन UBS को भाव 95 रुपए तक पहुंचने की उम्मीद, क्या आप भरोसा करेंगे

Zomato Share Price: ब्रोकरेज फर्मों को इस शेयर में तेजी आने की उम्मीद तो है लेकिन इसकी सबसे बड़ी मुश्किल है कि इस सेगमेंट में प्रतियोगिता लगातार बढ़ रही है और Zomato अभी तक ब्रेकइवन पर भी नहीं पहुंच पाई है

अपडेटेड Jun 27, 2022 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zomato के शेयरों में आज पहले 3% तक की तेजी आई थी लेकिन फिर शेयर धड़ाम हो गए

Zomato Share Price: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आज यानी 27 जून के शुरुआती कारोबार में तेजी रही। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। सुबह 9.30 बजे जहां Zomato के शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहे थे। वहीं कुछ घंटों के भीतर इसके शेयर 5% से ज्यादा नीचे आ गए थे। सुबह 11 बजे Zomato के शेयर 5.18% यानि करीब 3.65 रुपए नीचे 66.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

डील से भी शेयरों को सपोर्ट नहीं

Zomato ने 24 जून को ऐलान किया था कि कंपनी के बोर्ड ने Blinkit के 33,018 इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह पूरी डील 4,447.48 करोड़ रुपए में हो रही है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है। Blinkit में पहले से ही Zomato की 8-9% हिस्सेदारी थी।


डील की शर्तों के मुताबिक, Blinkit की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर सॉफ्टबैंक को जौमैटो के 28.71 करोड़ शेयर मिलेंगे। वहीं टाइगर ग्लोब को जोमैटो के 12.34 करोड़ शेयर, BCCL को 1.5 करोड़ शेयर और साउथ कोरियन निवेशक DAOL 3.66 करोड़ शेयर मिलेंगे।

इसके अलावा इस डील के सिकोइया कैपिटल की जौमैटो में हिस्सेदारी 1.33 करोड़ शेयरों से बढ़कर 5.84 करोड़ शेयरों की हो जाएगी क्योंकि उसे डील से जौमैटो के 4.51 करोड़ नए शेयर मिलेंगे।

क्या करें निवेशक?

Zomato के शेयरों में आज की शुरुआती तेजी देखकर निवेशकों का भरोसा तो बढ़ा था लेकिन फिर ये शेयर लाल निशान में आ गए। ऐसे में निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता है कि वो इसमें बने रहें या निकल जाएं। तो आइए हम बताते हैं इस पर बड़े ब्रोकरेज फर्मों की राय क्या है।

रिसर्च फर्म क्रेडिट सुईस ने Zomato के शेयरों के लिए आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 90 रुपए तय किया है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि Blinkit डील से फिस्कल ईयर 23-24 में कंपनी का EBITDA बढ़ सकता है।

एक और ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज (BofA) ने Zomato के शेयरों का टारगेट प्राइस 82 रुपए रखते हुए इसे न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस सेगमेंट में लगातार बढ़ती प्रतियोगिता का असर कंपनी पर पड़ा है। कंपनी का ब्रेकइवन पर अभी नहीं आ पाना भी एक बड़ी मुश्किल है।

वहीं UBS को Zomato के शेयरों से काफी उम्मीदें हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए 95 रुपए का टारगेट तय किया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।