अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग न करते हों, फिर भी आपने सेंसेक्स या निफ्टी का नाम न्यूज में या अपने दोस्तों के साथ बातचीत में जरूर सुना होगा। सेंसेक्स और निफ्टी एक एक्सचेंज है, जहां पर शेयरों का लेनदेन किया जाता है या यूं कहें कि इन्हें खरीदा और बेचा जाता है। क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में भी ऐसे ही एक्सचेंज होते हैं, जहां से लोग बिटकॉइन समेत तमाम क्रिप्टोकरेंसी को खरीदते और बेचते हैं। बाइनेंस (Binance) भी ऐसा ही एक क्रिप्टो-एक्सचेंज (cryptocurrency exchange) है, जो अब दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोएक्सचेंज बन गया है।
